ICC Test Rankings: अश्विन ने चौंकाते हुए टॉप स्थान हासिल किया, बुमराह को हुआ भारी नुकसान

ICC Test Rankings: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की समाप्ति के बाद आईसीसी ने रैंकिंग जारी की है। इसमें बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जसप्रीत बुमराह को एक नुकसान उठाना पड़ा है। बुमराह नम्बर तीन पर खिसक गए हैं और अश्विन पहले स्थान पर आ गए हैं।

खास बात यह रही कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड बीच में आए हैं। हेजलवुड को दूसरा स्थान मिला है। उनको दो स्थानों का फायदा मिला है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह नम्बर चार पर पहुँच गए हैं।

ashwin and bumrah

इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट मैच अश्विन के करियर का 100वां मुकाबला था और उन्होंने इसमें धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। अश्विन ने दूसरी पारी में 5 विकेट अपने नाम किये थे। इंग्लैंड को भारतीय टीम ने पारी से हराया था।

टॉप दस गेंदबाजों में भारतीय टीम से अश्विन, बुमराह के अलावा एक और नाम है और वह रविन्द्र जडेजा हैं। जडेजा इस लिस्ट में सातवें स्थान पर बने हैं। अश्विन के इस समय 870 रेटिंग पॉइंट्स हैं। उनके करियर की बेस्ट रेटिंग 904 रही थी। बुमराह और हेजलवुड इस समय 847 रेटिंग के साथ लिस्ट में हैं। जडेजा के पास 788 रेटिंग है।

टेस्ट की बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का जलवा देखने को मिला है। रोहित शर्मा ने पांच स्थानों की छलांग लगाते हुए छठा स्थान हासिल कर लिया है। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी धमाका करते हुए 2 स्थानों की छलांग लगाकर आठवां स्थान हासिल किया है। 9वें नम्बर पर विराट कोहली और 15वें नम्बर पर ऋषभ पन्त का नाम है।

टेस्ट क्रिकेट में ऑल राउंडरों की लिस्ट में भारतीय टीम का दबदबा है। नम्बर एक पर रविन्द्र जडेजा और दूसरे स्थान पर रविचंद्रन अश्विन का नाम है। टॉप दस में अक्षर पटेल छठे स्थान पर बने हुए हैं। दिलचस्प बात यह है की जो रूट यहाँ चौथे स्थान पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+