हार के बाद रोहित-विराट को रोता देख मुझे...., अश्विन का छलका दर्द, फाइनल की टीस बरकरार
Ravichandran Ashwin on World Cup Final: इस साल भारतीय टीम के पास वनडे वर्ल्ड कप जीतने का बेहतरीन मौका था। 2023 में भारतीय टीम ने लगातार 10 मुकाबले में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत ने सभी मुकाबले को लगभग एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया था। ऐसे में फाइनल में भी भारतीय टीम की जीत तय लग रही थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करने से भारतीय टीम चूक गई।
एक हार ने तोड़ा सपना: साल 2011 में भारतीय टीम में आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अपनी ही सरजमीं पर वर्ल्ड चैंपियन बनने में कामयाबी हासिल की थी। रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2023 में भारतीय टीम एक बार फिर से इस खिताब को जीतने की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही थी। लेकिन फाइनल मुकाबले में टीम को मिली एक हार ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ करोड़ों क्रिकेट फैंस के सपने तोड़ दिए।

अश्विन ने बताया ड्रेसिंग रूम का माहौल: हार के बाद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। नरेंद्र मोदी ने वहां जाकर खिलाड़ियों के हौसले को बढ़ाने का काम किया। अब ड्रेसिंग रूम के हालात को लेकर भारतीय टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अश्विन ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया खिलाफ मिली हार के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा था।
रोहित-विराट के निकले आंसू: अश्विन के मुताबिक ट्रॉफी के इतने करीब आकर उसे गंवाने के बाद भारतीय खिलाड़ी को काफी बुरा लग रहा था। भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में बेहद चुप बैठे हुए थे। यूट्यूब पर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ से बात करते हुए अश्विन ने कहा कि फाइनल की रात हमारे लिए बेहद मुश्किल भरा था। उन्होंने कहा कि हम खुद को दर्द में महसूस कर रहे थे। रोहित शर्मा और विराट कोहली रो रहे थे। यह देखकर बहुत बुरा लगा वैसे भी ऐसा नहीं होना चाहिए था।
रोहित को लेकर कही यह बात: अश्विन ने बताया कि भारतीय टीम बेहद अनुभवी टीम है। हर खिलाड़ी को अपना रोल पता था और दूसरी टीमों की तुलना में भारतीय टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही थी। हर कोई अपना रूटीन वार्म अप जानता था। मुझे लगता है कि रोहित-विराट दो लीडर्स ने टीम के माहौल को और पॉजिटिव बनाने का काम किया था। विराट कोहली और रोहित शर्मा की मौजूदगी में भारतीय खिलाड़ियों को अपने रोल को लेकर क्लेयरिटी थी।
अगर आप भारतीय क्रिकेट को देख तो हर कोई आपको कहेगा कि एमएस धोनी बेस्ट कप्तानों में से एक हैं। लेकिन रोहित शर्मा एक बेहतरीन इंसान हैं। वह टीम के हर खिलाड़ी को समझते हैं, वह जानते हैं कि हम में से हर किसी को क्या पसंद है और क्या नापसंद है उनकी बहुत अच्छी समझ हैं।












Click it and Unblock the Notifications