'भारत में क्रिकेट खेलना हुआ और भी मुश्किल', रविचंद्रन अश्विन ने दिया रुतुराज गायकवाड़ का उदाहरण
भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रुतुराज गायकवाड़ का उदाहरण देते हुए बताया है कि भारत में क्रिकेट खेलना कितना मुश्किल होता जा रहा है।

Recommended Video
भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस बात को लेकर हैरान भी हैं कि भारत में अब क्रिकेटर होना कितना मुश्किल होता जा रहा है। भारत में क्रिकेट इतना ज्यादा हो चुका है और इतने अवसर पैदा हो चुके हैं कि युवाओं में खेल में क्रिकेट को अपनाना बहुत ही आम सीन बन चुका है। कंपटीशन इतना बढ़ गया है कि रुतुराज गायकवाड़ जैसे बल्लेबाजों को स्थायी तौर पर जगह नहीं मिल पा रही जबकि उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में जो किया वह किसी मायने में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता लेकिन टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन या सिर्फ स्क्वॉड का हिस्सा बनने के लिए भी जद्दोजहद बहुत बढ़ चुकी है।

विजय हजारे ट्रॉफी के पांच मैचों में चार शतक
गायकवाड़ हाल ही में सम्पन्न हुई विजय हजारे ट्रॉफी के पांच मैचों में चार शतक लगाकर प्रचंड फॉर्म में थे। लेकिन रोहित शर्मा, शिखर धवन, शुबमन गिल जैसों की मौजूदगी के चलते इस खिलाड़ी के लिए टीम के टॉप ऑर्डर में फिलहाल जगह बनती नहीं दिख रही।
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, अश्विन ने सवाल उठाया कि गायकवाड़ मौजूदा सेटअप में किसे रिप्लेस कर सकते हैं और उन खिलाड़ियों का नाम बताया जिनके साथ वह लाइनअप में अपनी जगह के लिए कंपटीशन कर रहे हैं। अनुभवी स्पिनर ने कहा कि भारत क्रिकेट खेलने के लिए एक मुश्किल जगह बनता जा रहा है क्योंकि जगह पाने के लिए कंपटीशन बहुत ज्यादा हो रहा है। अश्विन ने विजय हजारे ट्रॉफी में गायकवाड़ के प्रदर्शन की भी तारीफ की।

देखिए किससे मुकाबला कर रहे हैं
दिग्गज ऑफ स्पिनर ने यह भी कहा कि चेन्नई सुपरकिंग्स के प्रशंसक गायकवाड़ को ढेर सारे रन बनाते हुए देखकर खुश होंगे और कहा कि वह भारतीय हैं और ये उनकी एक दिक्कत भी है।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "चूंकि वह (गायकवाड़) भारत से हैं, तो वह किसकी जगह लेंगे? देखिए किससे मुकाबला कर रहे हैं। शिखर धवन, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और हमारे पास ऋषभ पंत भी ओपनिंग कर रहे हैं।"

कंपटीशन में बहुत तेजी हो रही है
उन्होंने कहा, "भारत वास्तव में क्रिकेट खेलने के लिए एक कठिन देश बनता जा रहा है। मेरा मतलब है, एक स्थान के लिए कंपटीशन में बहुत तेजी हो रही है। रुतुराज को देखिए जिन्होंने बस मजे में ही इतने रन ठोक दिए। वह प्रचंड फॉर्म में दिखे। अद्भुत, बहुत अच्छा किया, रुतुराज गायकवाड़। मुझे यकीन है कि सीएसके के सभी फैंस बहुत खुश हैं। रुतुराज गायकवाड़ किसी भी समय वर्ल्ड प्लेटफॉर्म पर बल्ले से आग लगाने के लिए रेडी हैं।












Click it and Unblock the Notifications