World Cup 2023: इंडिया की फाइनल टीम का ऐलान, अश्विन को मिला मौका, अक्षर पटेल बाहर
ODI World Cup 2023: 5 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में शुरू होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारतीय टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को इंडियन टीम के शामिल किया गया है।
वनडे विश्व कप 2023 से पहले गुरुवार को भारतीय टीम के स्क्वॉड में फाइनल बदलाव किया गया है। अंतिम 15 सदस्यों की टीम में रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया गया है।

आखिरी मिनट में अश्विन की एंट्री
अक्षर पटेल की जगह रविचंद्रन अश्विन को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अश्विन को घायल अक्षर पटेल के रिप्लेसमेंट में आखिरी मिनट में शामिल किया गया है। चोट से जूझ रहे ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम से बाहर किया गया है।
ऐसे में अब रविचंद्रन अश्विन अपना तीसरा 50 ओवर का विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं। आखिरी मिनट में यह बदलाव भारतीय टीम में किया गया है। 36 वर्षीय अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए भारत की एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया था।
पहला अभ्यास मैच खेलेंगे
दरअसल, अश्विन पहले ही टीम के साथ गुवाहाटी जा चुके हैं, जहां वह 30 सितंबर को अपना पहला अभ्यास मैच इंग्लैंड से खेलेंगे। विश्व कप की बात करें तो अश्विन ने भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेले हैं। उन्होंने 10 मुकाबलों में 24.88 की औसत से 17 विकेट झटके हैं।
आईसीसी ने बताया कि आगामी क्रिकेट वर्ल्डकप में रविचंद्रन अश्विन को अक्षर पटेल की जगह रखा गया है। जो बांग्लादेश के खिलाफ भारत के एशिया कप सुपर फोर मुकाबले के दौरान बाएं क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव के बाद विश्व कप के लिए समय पर ठीक होने में विफल रहे हैं।
भारत की अपडेट और अंतिम विश्व कप टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन।












Click it and Unblock the Notifications