बदल गया नियम तो ट्रेंड में आए अश्विन, सहवाग ने भी कह दी मजेदार बात
नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) द्वारा कई बार नए नियमों को लागू होते हुए देखा जाता है। अगर किसी नियम के कारण दर्शकों या पूर्व दिग्गजों के मन में संदेह पैदा होता है, तो मेलबर्न क्रिकेट क्लब उसपर विचार कर बदलाव करता है। अब एक बार फिर एमसीसी नए नियम लेकर सामने आया है, जिसमें मांकडिंग का भी जिक्र है। नए नियम के अनुसार किसी बल्लेबाज को मांकड तरीके से आउट करना खेल भावना के खिलाफ नहीं माना जाएगा। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर फिर से रविचंद्रन अश्विन ट्रेंड पर आ गए, जिन्होंने आईपीएल में जोस बटलर को मांकड आउट कर सुर्खियां बटोरीं थी।
यह भी पढ़ें- Test Ranking : जडेजा बने नंबर-वन ऑलराउंडर, कोहली ने भी लगाई छलांग

सहवाग ने भी कह दी मजेदार बात
बात आईपीएल 2019 की है जब ऑफ स्पिनर अश्विन पंजाब के लिए खेल रहे थे। वहीं राजस्थान के लिए खेल रहे जोस बटलर को अश्विन ने मांकड आउट किया था तो बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। अब रोचक बात यह है कि आने वाले आईपीएल में ये दोनों खिलाड़ी एक ही आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। एमसीसी द्वारा नए नियमों की घोषणा के तुरंत बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अश्विन को एक विशेष ट्वीट के जरिए मजेदार बात कही।
साजिश रचने की है पूरी आजादी
सहवाग ने ट्वीट करते हुए कहा, बधाई हो अश्विन। यह सप्ताह शानदार रहा। पहले भारत के लिए टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, और अब यह। बटलर के साथ इस तरह के रन-आउट की साजिश रचने की पूरी आजादी। एक करना जरूर।''

बदला है ये नियम
बता दें कि एमसीसी ने नियम संख्या 18.11 में भी संशोधन किया है। इस बदलाव के अनुसार, यदि कोई बल्लेबाज आउट हो जाता है, तो नया बल्लेबाज अगली गेंद को खेलने के लिए स्ट्राइक करेगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कैच से पहले दोनों बल्लेबाजों द्वारा स्ट्राइक बदली है या नहीं। हालांकि ओवर की आखिरी गेंद पर बेहतर कैच लेने पर यह नियम लागू नहीं होता। इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की 'द हंड्रेड' लीग में यह नियम लागू था। एमसीसी ने गेंद पर लार लगाने पर भी मना किया है। यह नियम पहले कोरोना काल में एहतियात के तौर पर लागू किया गया था। अब इसे एमसीसी द्वारा स्थायी रूप से मान्यता प्राप्त है। एमसीसी का मानना है कि यह खेल को बदलने का जबरन प्रयास है।












Click it and Unblock the Notifications