Test Ranking : जडेजा बने नंबर-वन ऑलराउंडर, कोहली ने भी लगाई छलांग
नई दिल्ली। मोहाली में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका पर भारत की धमाकेदार जीत में हरफनमौला प्रदर्शन के बाद रवींद्र जडेजा को ऑलराउंडरों की सूची में बड़ा फायदा पहुंचा है। जडेजा एक बार फिर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर लौट आए। जडेजा ने दो स्थान छलांग लगाते हुए ऑलराउंडर की सूची में टाॅप पर आने के लिए विंडीज के जेसन होल्डर को पछाड़ा, जबकि आर अश्विन मोहाली टेस्ट में मैच जीतने वाले योगदान के बावजूद नंबर 2 से नंबर 3 पर फिसल गए।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स को लग सकता है झटका, इस दिग्गज का खेलना मुश्किल

खेली थी अहम पारी
रवींद्र जडेजा ने भारत की पहली पारी में नाबाद 175 रन बनाए, जो उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर था। उन्होंने टेस्ट में भारत के लिए नंबर 7 पर बने सबसे अधिक रन बनाने के कपिल देव के रिकॉर्ड को भी तोड़ा। उन्होंने 9 विकेट भी लिए, जिसमें पहली पारी में 5 विकेट शामिल थे तो दूसरी पारी में उन्होंने 4 विकेट लिए, जिसकी बदाैलत भारत ने मोहाली में एक पारी और 222 रन से पहले टेस्ट में जीत दर्ज की थी।

रोहित खिसके
इसके अलावा पूर्व कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी रैंकिंग में दो स्थान ऊपर आकर नबर 5 पर आ गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा छठे स्थान पर खिसक गए। इस बीच, ऋषभ पंत मोहाली टेस्ट में 96 रनों की तेज पारी के बाद टाॅप 10 में पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुछाने दुनिया में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बने हुए हैं। पुरुषों की गेंदबाजी रैंकिंग के टाॅप 10 में कोई बदलाव नहीं आया है और सिर्फ इतना फर्क हुआ है कि नील वैगनर 8वें और जोश हेजलवुड 9वें स्थान पर हैं।

टेस्ट में ICC पुरुषों की ऑलराउंडर रैंकिंग
1. रवींद्र जडेजा - 406 अंक
2. जेसन होल्डर - 382 अंक
3. आर अश्विन - 347 अंक
4. शाकिब अल हसन - 324 अंक
5. बेन स्टोक्स - 287 अंक












Click it and Unblock the Notifications