हेड कोच रहते IPL कमेंट्री ना कर पाने का गम, रवि शास्त्री हुए 'बेवकूफ नियम' से नाराज
नई दिल्ली, 23 मार्च: भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्री ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर नाराजगी जाहिर की है। बीसीसीआई के एक नियम के चलते शास्त्री लंबे समय तक आईपीएल में कमेंट्री नहीं कर पाए।
बीसीसीआई का हितो के टकराव का नियम रवि शास्त्री को कमेंट्री करने से तब तक रोकता रहा जब तक वे टीम इंडिया के हेड कोच बने रहे। अब वे हेड कोच नहीं है तो आईपीएल में पांच साल से भी ज्यादा समय बाद बतौर कॉमेंटेटर वापसी कर रहे हैं।

हितों के टकराव का नियम-
शास्त्री ने आईपीएल 2022 के आधिकारिक बॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से बात द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेस में बात करते हुए कहा कि ये आईपीएल का 15वां एडिशन है। मैंने 11 साल तक शुरुआत में कमेंट्री की लेकिन बाद में एक बेवकूफ संविधान के बेहूदा हितों के टकराव वाले नियम ने हमकों बांधकर रख दिया, ऐसे में आप पिछले कुछ सीजन में काम नहीं कर सकते थे।

फिर धमाकेदार आवाज सुनने को मिलेगी
59 वर्षीय शास्त्री ने भारत के खिलाड़ी के रूप में अपने करियर के बाद माइक के पीछे अपना नाम बनाया है, और प्रशंसकों को एक बार फिर कमेंट्री बॉक्स में पूर्व ऑलराउंडर की धमाकेदार आवाज सुनने को मिलेगी। शास्त्री ने पिछले दिसंबर में भी नियम पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।
शास्त्री के साथ, भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना भी टूर्नामेंट के आगामी 15 वें संस्करण के लिए स्टार स्पोर्ट्स के एलीट कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे।

सुरेश रैना की तारीफ की-
रैना के आईपीएल कारनामों के बारे में बोलते हुए, शास्त्री ने कहा: "आप उन्हें मिस्टर आईपीएल कहते हैं, मैं असहमत नहीं हो सकता। उन्होंने आईपीएल को जीया है, एक मैच को मिस किए बिना एक टीम के लिए लगातार सीजन खेलना अपने आप में एक बड़ी तारीफ है। वह एक है प्रतियोगिता के इतिहास में सर्वाधिक स्कोर करने वालों में से हैं।"
IPL 2022 की शुरुआत शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच से होगी।












Click it and Unblock the Notifications