बेन स्टोक्स के कप्तान बनने से क्रिकेट जगत उत्साहित, शास्त्री और जयवर्धने ने कही ये बातें
नई दिल्ली, 28 अप्रैल: बेन स्टोक्स को गुरुवार को इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है। इससे क्रिकेट जगत में उत्सुकता है क्योंकि बेन स्टोक्स दुनिया के सबसे चर्चित क्रिकेटरों में एक हैं। वे मौजूदा समय के बेस्ट ऑलराउंडर हैं और अब उनको कप्तान की भूमिका में देखना बहुत दिलचस्प होने जा रहा है। भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री भी बेन स्टोक्स की कप्तानी देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं।
Recommended Video

शास्त्री ने स्टोक्स को आधिकारिक तौर पर कप्तानी मिलने से पहले ही द गार्जियन को दिए एक इंटरव्यू में यह कह दी थी।
उन्होंने स्टोक्स को कप्तानी को जोशीला बनाने वाला करार दिया और कहा कि स्टोक्स जितने भी असाधारण खिलाड़ी हैं, वह अब उससे भी कहीं ज्यादा दिलचस्प होने जा रहे हैं। एक कप्तान महत्वपूर्ण होता है।
शास्त्री ने यह भी कहा था कि भले ही इंग्लैंड की टीम उतार-चढ़ाव से गुजर रही हो लेकिन उसमें पर्याप्त क्षमता मौजूद है इसलिए यह टीम भविष्य में बेहतर करेगी। बस केवल माइंडसेट की बात है।

बेन स्टोक्स पिछले 5-6 सालों से इंग्लैंड के सबसे बड़े मैच विनर रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड को उनका सबसे पहला वर्ल्ड जिताने में भी अहम भूमिका निभाई थी।
श्रीलंका के पूर्व महान खिलाड़ी महेला जयवर्धने ने भी कहा है कि स्टोक्स एक जबरदस्त कप्तान होने जा रहे हैं, बस उनको रेड बॉल क्रिकेट में अपने प्रदर्शन को लगातरा सुधारने की दरकार है। स्टोक्स अभी भी शानदार हैं लेकिन कई बार गेंदबाजी में निरंतरता नहीं दिखा पाते।
यह भी पढ़ें- रवि शास्त्री ने की एक और प्रतिभा की पहचान, बड़ी भविष्यवाणी कर दी- वो भारतीय टीम में खेलेगा
जयवर्धने ने द आईसीसी रिव्यू में कहा, मुझे लगता है स्टोक्स बेहतरीन कप्तान होंगे। वह कई बार दिखा चुके हैं कि वे कितने बेहतरीन प्रतिद्वंदी हैं और मैदान पर वे किसी बीस्ट से कम नहीं होते। इंग्लैंड के पास लंबे समय से ऑलराउंडर कप्तान नहीं रहा है और मुझे लगता है वह आदर्श कप्तान कैंडिडेट हैं।
बेन स्टोक्स के सामने जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के भविष्य पर तुरंत एक नजरिया रखना होगा। क्या वे इन्हें टीम में बरकरार रखना चाहेंगे या फिर विदाई देना चाहेंगे। दोनों ही खिलाड़ी अभी खेलना चाहते हैं और इंग्लैंड ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों को बाहर का रास्ता दिखाया था लेकिन विंडीज की टीम ने 1-0 से जीत हासिल करके बताया कि ईसीबी का फैसला कठिन और गलत था।












Click it and Unblock the Notifications