क्रिकेट के इन दो दिग्गजों ने की वर्ल्ड कप सेमीफाइनलिस्ट को लेकर भविष्यवाणी, इस टीम को रखा बाहर
World Cup 2023: भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है। हर नए मुकाबले के साथ टूर्नामेंट को लेकर फैंस का उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारतीय टीम के दो बड़े दिग्गजों ने विश्व कप सेमीफाइनलिस्टों के लिए अपनी भविष्यवाणी कर दी है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए भारतीय पुरुष टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विश्व कप सेमीफाइनलिस्टों को लेकर कहा कि, 'कई टीम के खिलाड़ियों को चोटें आई हैं, लेकिन मेरा मानना है कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत निश्चित रूप से सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। नसीम शाह के टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होने से पाकिस्तान की ताकत थोड़ी कम हो गई है। मैं कहूंगा कि चौथी टीम के रूप में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइट होगी।

दूसरी ओर महान भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी विश्व कप सेमीफाइनलिस्टों के लिए अपनी भविष्यवाणियां शेयर की है। उन्होंने कहा कि, 'पहली तीन टीमें मेरे लिए निश्चित हैं- इंग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया। चौथी टीम कोई भी हो सकती है, लेकिन हम पहले पाकिस्तान के बारे में सोच रहे थे, लेकिन हाल ही में मैंने देखा है कि उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की है, वे बहुत नाजुक स्थिति में लग रहे हैं।'
रवि शास्त्री के इस सवाल का जवाब देते हुए कि क्या पाकिस्तान की मौजूदा स्पिन गुणवत्ता कम हुई है या नहीं, हरभजन सिंह ने कहा कि, 'हां, बिल्कुल, उनके पास सकलैन मुश्ताक, सईद अजमल, शाहिद अफरीदी, मुश्ताक अहमद जैसे बड़े स्पिनर हुआ करते थे।' उनकी टीम अब शादाब वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहा था लेकिन हाल ही में उसने अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी नहीं की है, वह विकेट लेने के बारे में नहीं सोच रहा है।'
हरभजन ने कहा कि, मेरा मानना है कि उनकी स्पिन उतनी मजबूत नहीं है जैसा कि पहले हुआ करती थी और उनकी बल्लेबाजी बहुत नाजुक दिखती है।'
हरभजन ने आखिर में कहा कि, 'सच कहूं तो गेंद कब स्विंग हुई, उन्हें पता ही नहीं चला गेंद कब घूमी, उन्हें पता ही नहीं चला। इसलिए आपको वे सपाट ट्रैक नहीं मिलेंगे जहां आप बस अपना पैर रखकर हिट कर सकते हैं, जब लोग गेंद को स्विंग और स्पिन कराने की कोशिश करते हैं, तो मैं उन्हें इतनी दूर तक जाते हुए नहीं देखता। तो जैसा कि रवि भाई ने उल्लेख किया है, मेरे लिए चौथी टीम या तो न्यूजीलैंड या दक्षिण अफ्रीका है। मैं पाकिस्तान को चौथी टीम के रूप में नहीं चुन रहा हूं।'












Click it and Unblock the Notifications