Video: 'यहां तो छक्का मार दे भाई', चहल को गली क्रिकेट में बल्लेबाजी करते देख राशिद खान ने दिया मजेदार रिएक्शन
राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल ने 14 मौचों में 21 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.17 का रहा। उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन पर 4 विकेट है। इस बीच चहल ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।

IPL: आईपीएल 2023 में युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए और राशिद खान ने गुजरात टाइटंस के लिए जो शानदार प्रदर्शन किया, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। हालांकि, ये अलग बात है कि ट्रॉफी दोनों ही टीमों को नहीं मिल सकी, लेकिन गुजरात ने फाइनल मुकाबले तक लड़ाई लड़ी, और सीएसके के खिलाफ बारिश के मौसम में जमकर पसीना बहाया। इस बीच चहल को गली क्रिकेट खेलते देख राशिद ने मजेदार रिएक्शन दिया है।
दरअसल, फाइनल मुकाबले में चेन्नई की जीत के साथ आईपीएल के 16वें सीजन का समापन हो चुका है, लेकिन चहल अभी आईपीएल वाले मूड में हैं, युजवेंद्र चहल ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चहल को गली क्रिकेट खेलते देखा जा सकता है।
वीडियो में चहल गेंदबाजी की जगह बल्लेबाजी में हाथ आजमाते नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं, क्योंकि चहल की मौज-मस्ती किसी से छिपी नहीं है। इंडियन खिलाड़ी ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ियों से भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है।
चहल को बैटिंग करते देख अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने भी उनके मजे ले लिए। चहल के इस वीडियो पर कमेंट करते राशिद ने लिखा, 'भाई यहां तो छक्का मार दे।' चहल ने जवाब में लिखा, '6 आउट हैं यहां खान साहब।' राशिद खान के इस रिएक्शन पर यूजर्स को चहल के मजे लेना का एक और मौका मिल गया। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि 'भाई यहां आपका मैच में ओपनिंग का सपना पूरा हो जाएगा।'
राशिद और चहल ने आईपीएल में किया कमाल का प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस के लेग स्पिनर गेंदबाज राशिद खान के लिए ये सीजन शानदार रहा। उन्होंने 17 मैचों में 27 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.23 का रहा। राशिद का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 30 रन देकर 4 विकेट है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल ने 14 मौचों में 21 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.17 का रहा। उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन पर 4 विकेट है।












Click it and Unblock the Notifications