Rashid Khan ने कर ली इस दिग्गज के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी! गेंद से बरपाया कहर, झटक लिए 631 विकेट

Rashid Khan World Record: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 26 वर्षीय स्पिनर ने शुक्रवार यानी 31 जनवरी को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ MI केपटाउन की तरफ से खेले गए SA20 मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

राशिद खान ने किया गजब का प्रदर्शन (Rashid Khan World Record)

​​राशिद ने रन चेज के 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान काइल वेरिन को आउट करके अपना विकेट खाता खोला और फिर 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्केस एकरमैन के डिफेंस को भेदकर उनके स्टंप उखाड़कर ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। ब्रावो ने पिछले साल अपना 18 साल लंबा टी20 करियर 582 मैचों में 631 विकेट के साथ समाप्त किया था, जबकि राशिद के नाम 460 मैचों में 631 विकेट हैं।

Rashid Khan 1

साल 2015 में राशिद खान ने किया था डेब्यू

अफगानिस्तान की टी-20 टीम के कप्तान राशिद खान ने 26 अक्टूबर 2015 को बुलावायो में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच के दौरान अपना टी-20 डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने 1 विकेट लेने में सफलता हासिल की थी। राशिद खान की गेंदों को समझने में बल्लेबाजों को खासा संघर्ष करना पड़ता है। राशिद खान लंबे समय से टी-20 क्रिकेट में गेंद से अपनी छाप छोड़ते रहे हैं।

पिछले 10 सालों में कई टीमों के लिए चुके हैं खेल

पिछले 10 सालों में अफगानिस्तान के लिए 96 टी-20 मैचों में भाग लेने के अलावा राशिद ने एडिलेड स्ट्राइकर्स, बंद-ए-अमीर ड्रेगन, बारबाडोस ट्राइडेंट्स, कोमिला विक्टोरियंस, डरबन हीट, गुजरात टाइटंस, गुयाना अमेज़न वॉरियर्स, आईसीसी वर्ल्ड इलेवन, काबुल ज़वाना, लाहौर कलंदर्स, एमआई केप टाउन, एमआई न्यूयॉर्क, स्पीन घर टाइगर्स, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, ससेक्स और ट्रेंट रॉकेट्स पुरुष टीम जैसी टीमों के लिए टी 20 मैच खेले हैं।

विकेट लेने के मामले में जानें कौन कहां

राशिद खान और ड्वेन ब्रावो विकेट लेने के मामले में बराबरी पर है। राशिद खान एक और विकेट लेने के साथ ही ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। राशिद खान और ड्वेन ब्रावो के नाम टी-20 फॉर्मेट में 631 विकेट है। वहीं इस लिस्ट में नंबर तीन पर 573 विकेट के साथ सुनील नरेन मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर 531 विकेट के साथ चौथे स्थान पर विराजमान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+