Sports Budget 2025: इस बार खेल बजट में हुई जबरदस्त वृद्धि, पिछले 10 सालों में जानें कब क्या मिला

Sports Budget 2025: शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट में खेल और युवा मामलों के लिए आवंटन में 351.98 करोड़ रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है। इस योजना को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह 2024-25 में 800 करोड़ रुपये के अनुदान से 200 करोड़ रुपये अधिक है। कुल मिलाकर, युवा मामले और खेल मंत्रालय को 3,794.30 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

पिछली बार हुई थी इतनी वृद्धि (Sports Budget 2025)

अगर हम पिछले 10 सालों के इतिहास पर नजर डालें तो खेल बजट में लगातार वृद्धि होती रही है। पिछले साल जुलाई-अगस्त में पेरिस ओलंपिक का आयोजन किया गया था। इस दौरान खेल मंत्रालय के बजट में बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन ये वृद्धि ज्यादा नहीं थी। खेल मंत्रालय के बजट में पिछले चक्र की तुलना में केवल 45.36 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

Sports Budget 1

कभी मिले थे 3,396.96 करोड़ रुपये

खेल मंत्रालय के लिए पिछले वित्तीय वर्ष के लिए इससे पहले चक्र का बजट 3,396.96 करोड़ रुपये था। खेल मंत्रालय ने पिछले बजट में "खेलो इंडिया" कार्यक्रम के लिए 900 करोड़ रुपये आवंटित किए थे, जो पिछले वित्तीय वर्ष में 880 करोड़ रुपये के संशोधित आवंटन से 20 करोड़ रुपये अधिक था। सरकार ने खेलो इंडिया में पिछले कुछ वर्षों में बड़ा निवेश किया है, क्योंकि यह कार्यक्रम देशभर से नई खेल प्रतिभाओं को खोजने और बढ़ावा देने का काम करता है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में इस कार्यक्रम का वास्तविक आवंटन 596.39 करोड़ रुपये था। अगले साल यानी 2023-24 के बजट में इसे बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये किया गया था, हालांकि बाद में इसे संशोधित करके 880 करोड़ रुपये कर दिया गया।

जानें किस साल मिले कितने पैसे

इतिहास की बात करें तो साल 2015-16 के दौरान खेलो इंडिया को 97 करोड़ 52 हजार रुपये मिले थे। जबकि नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशंस को 350 करोड़ दिए गए थे। वहीं साई को 407 करोड़ मिले थे। 2016-17 के दौरान खेलो इंडिया को 118 करोड़ मिले थे। जबकि नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशंस को 359 करोड़ दिए गए थे। वहीं साई को 438 करोड़ मिले थे।

2017-18 की बात करें तो खेलो इंडिया को 346 करोड़ प्राप्त हुए थे। नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशंस को 277 करोड़ मिले थे। जबकि साई को 495 करोड़ मिले थे। वहीं 2018-19 में भी खेल बजट दमदार रहा था। खेलो इंडिया को 342 करोड़ मिले थे। नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशंस 243 करोड़ मिला है। जबकि साई को 395 करोड़ मिले थे। खेलो इंडिया ने साल 2019-20 में 500 करोड़ की राशि प्राप्त की थी। नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशंस 245 करोड़ मिले थे। जबकि साई को 450 करोड़ प्राप्त हुए थे।

साल 2020-21 की बात करें तो खेलो इंडिया को 890 करोड़ दिए गए थे। नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशंस ने 245 करोड़ प्राप्त किया था। जबकि साई ने 500 करोड़ पाने में सफलता हासिल की थी। 2021-22 को खेलो इंडिया को 657 करोड़ मिले थे। नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशंस ने इस साल 280 करोड़ प्राप्त किए थे। जबकि साई को 660 करोड़ दिए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+