रोहित ने मारा छक्का तो झूम उठे रणवीर सिंह, दिया ऐसा रिएक्शन (VIDEO)

Ranveer Singh

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शुरूआत दिलाने का काम किया। रोहित ने 28 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चाैके व दो छक्के शामिल रहे। रोहित अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन राशिद खान ने उन्हें एल्बीडब्ल्यू आउट कर अर्धशतक लगाने से रोक दिया। हालांकि रोहित की पारी देख बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह काफी खुश दिखे, जो स्टेडियम में माैजूद थे।

यह भी पढ़ें- बेन स्टोक्स का 'गदर', ठोक दिए 17 छक्के, महज इतनी गेंदों में पूरा किया शतक (VIDEO)

रोहित ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद शमी को दनदनाता छक्का मारा। जैसे ही गेंद 6 रन के लिए गई तो स्टेडियम में माैजूद रणवीर खुशी से झूम उठे। वह रोहित का समर्थन करते दिखे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दाैरान आईपीएल में 200 छक्कों का आंकड़ा भी छू लिया है। रोहित का एक छक्का टाटा पंच के बोर्ड पर जाकर भी लगा, जिस कारण उन्होंने 5 लाख जुटाने का काम भी किया। टाटा मोटर्स आईपीएल की ऑफिशियल स्पॉन्सर है। टाटा मोटर्स ने ऐलान किया था कि अगर कोई बल्लेबाज का शॉट टाटा पंच बोर्ड या बाउंड्री के बाहर खड़ी कार 'पंच कार' पर लगता है तो काजीरंगा नेशनल पार्क को 5 लाख रुपए डोनेट किए जाएंगे। यह नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडों के घर के रूप में पहचाना जाता है।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

मैच की बात करें तो रोहित कहा कि वह आज एक बदलाव के साथ उतरे हैं। लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन को आज प्लेइंग इलेवन में माैका दिया गया है। वहीं ऋतिक शौकीन को बाहर किया गया है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन- रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+