बेन स्टोक्स का 'गदर', ठोक दिए 17 छक्के, महज इतनी गेंदों में पूरा किया शतक (VIDEO)
स्पोर्ट्स डेस्क : इग्लैंड की टेस्ट टीम के नए कप्तान बेन स्टोक्स के बल्ले से काउंटी चैंपियनशिप में कहर देखने को मिला है। एक तरफ जहां दर्शक आईपीएल का रोमांच देखने में व्यस्त हैं तो दूसरी तरफ टेस्ट मुकाबले में स्टोक्स ने चाैकों-छक्कों की बरसात कर गद्दर मचा दिया। स्टोक्स ने डरहम के लिए खेलते हुए स्टोक्स ने काउंटी डीवीजन-2 के एक मैच में वोसेस्टरशायर के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए ना सिर्फ लगातार 5 छक्के जड़े, बल्कि तूफानी शतक भी पूरा किया।
यह भी पढ़ें- 'हम पहले हाफ में बहुत दबाव में थे', विलियमसन ने बताया हार का कारण

लगाए दनदनाते 17 छक्के
डरहम के कप्तान स्कॉट बोर्थविक ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस फैसले को बल्लेबाजों ने सही साबित कर दिया। स्टोक्स छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, जिन्होंने महद 88 गेंदों में ही 161 रनों की पारी खेल डाली, जिसमें 8 चाैके और 17 दनदनाते छक्के शामिल रहे। स्टोक्स ने महज 64 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर दिया था। स्टोक्स की इस पारी ने साफ कर दिया है कि वह टेस्ट में ना सिर्फ कप्तानी बल्कि बल्लेबाजी से भी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। आईपीएल के रोमांच के बीच स्टोक्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे और सभी लोग उनके बारे में चर्चा करते हुए नजर आए।
लगातार 5 छक्के भी लगाए
इतना ही नहीं, स्टोक्स ने अपनी पारी के दाैरान लगातार 5 छक्के लगाने का काम भी किया। उनके पास 6 लगातार छक्के लगाने का माैका था, लेकिन आखिरी गेंद पर चाैका आया। इस तरह स्टोक्स ने एक ओवर में 34 रन बटोरने का काम किया। स्टोक्स ने एकदम गियर बदला। जिस दाैरान वह मैच का 116वां ओवर खेल चुके थे, तब तक स्टोक्स 59 गेंद पर 70 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन 117वें ओवर के शुरू होते ही स्टोक्स ने तूफानी खेल खेलना शुरू कर दिया। उन्होंने इस ओवर में स्पिनर जोश बेकर की पहली ही गेंद पर छक्का मार दिया। फिर दूसरी गेंद पर भी और तीसरी गेंद पर भी छक्का जड़ दिया। इसके बाद चौथी गेंद पर भी छक्का मार दिया। पांचवीं गेंद का भी स्टोक्स ने वही हश्र किया। हालांकि छठी गेंद पर वे चाैका लगा पाए।

580 पर घोषित की पारी
मैच की बात करें तो डरहम की पहली पारी को एलेक्स ली (27) और सीन डिक्सन (104) ने मजबूत शुरुआत दिलाई। कीगन पीटरसन ने 118 गेंदों में 50 रन बनाए। कप्तान स्कॉट बोर्टविक ने 89 बनाए। डरहम का स्कोर चार विकेट पर 360 था। फिर बेन स्टोक्स और डेविड बेडिंगम ने गद्दर मचाया। डेविड 155 गेंदों में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 135 रन बनाए। डरहम ने अपनी पहली पारी 6 विकेट के नुकसान पर 580 रनों पर घोषित की।












Click it and Unblock the Notifications