Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झारखंड ने बनाया क्रिकेट का मजाक, 1297 रन बनाए, विशाल बढ़त के साथ खत्म किया मैच

मुंबई : क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जहां बल्लेबाज अपने लिए नहीं बल्कि टीम और क्रिकेट के नियमों को कायम रखने के लिए खेलती है। लेकिन रणजी ट्रॉफी में झारखंड और नागालैंड के बीच हुआ मैच मजाक बनकर रह गया। यह मैच ड्रॉ हो गया, लेकिन जिस अंदाज में हुआ वो कई सवाल खड़े कर देने वाला है। ऐसा लगता है जैसे कि टीम के बल्लेबाज रन बनाने के इरादे से ही मैदान पर उतरे हैं, ना कि मैच जीतने के। यह सब किया झारखंड की टीम ने, जिसने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : यो-यो टेस्ट में फेल हुए पृथ्वी शाॅ, जानिए दिल्ली के लिए अब खेल पाएंगे या नहीं

आखिर क्या हुआ ऐसा?

आखिर क्या हुआ ऐसा?

हुआ ऐसा कि सौरभ तिवारी की कप्तानी में खेलते हुए झारखंड ने मैच में दोनों पारियों में कुल 1297 रन बनाए। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 880 रन बनाए। इतना बड़ा स्कोर नागालैंड पर पहली ही दवाब बना चुका था। नागालैंड की पहली पारी 289 रन पर ढेर हो गई। झारखंड पहली पारी में 591 रन की बढ़त के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। झारखंड आसानी से नागालैंड को फॉलोऑन दे सकता था, साथ ही मैच जीत सकता था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

ले चुके थे विशाल बढ़त

ले चुके थे विशाल बढ़त

पांचवें दिन झारखंड ने 132 रन बनाकर 2 विकेट खोकर खेलना शुरू किया। अंत में दूसरे सत्र में जब झारखंड का स्कोर 417 रन पर 6 हो गया तो दोनों टीमों ने मैच ड्रॉ कराने का फैसला किया। झारखंड ने 1008 रनों की बढ़त ले ली थी। यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक रिकॉर्ड है। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस ने सवाल खड़े कर दिए कि इतनी बड़ी बढ़त मिलने के बावजूद भी नागालैंड को फिर उतरने का माैका क्यों नहीं दिया गया?
फैंस मैच के बाद सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस आरएम लोढ़ा की सिफारिशों पर सवाल कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि लोढ़ा समिति के साथ-साथ बीसीसीआई के पूर्व नियंत्रक विनोद राय के प्रशासन को एक पूर्णकालिक प्रथम श्रेणी क्रिकेट टीम और एक अविकसित क्षेत्र की टीम के बीच का अंतर समझ में नहीं आया।

कुमार कुशाग्र ने बरसाए रन

कुमार कुशाग्र ने बरसाए रन

झारखंड के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज किमार कुशाग्र ने खूब रन बरसाए। पहली पारी में कुशाग्र ने 279 गेंदों में 37 चाैकों व 2 छक्कों की मदद से 266 रन बनाए। उनके अलावा विराट सिंह ने भी 153 गेंदों में 107 रन बनाए। नदीम ने 304 गेंदों में 22 चाैकों व 2 छक्कों की मदद से 177 रन बनाए तो 11वें नंबर के बल्लेबाज राहुल शुक्ला ने नाबाद 85 रन बनाए, जिस कारण झारखंड की टीम ने 203.4 ओवर में 880 रन बनाए। नागालैंड की पहली पारी 289 पर सिमटी तो फिर दूसरी पारी में कुशाग्र ने 105 गेंदों में 89 रन बना दिए। वहीं अनुकूल राॅय ने 163 गेंदों में 153 रन बनाए। दूसरी पारी में झारखंड 90.3 ओवर में 6 विकेट पर 417 रन बना चुका था, लेकिन मैदानी अंपायरों ने मैच को यहीं खत्म कर ड्रा घोषित कर दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+