Ruturaj Gaikwad ने महज इतने गेंदों में शतक जड़ मचाई तबाही, क्या भारतीय टीम में होगी वापसी?
Ranji Trophy 2024 Ruturaj Gaikwad: रणजी ट्रॉफी 2024-25 में मुंबई और महाराष्ट्र के बीच खेला जाने वाला मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया है। पहली पारी में बिना कोई रन बनाए आउट होने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ दिया है। उन्होंने केवल 87 गेंदों में अपनी सेंचुरी हासिल की है। गायकवाड़ महाराष्ट्र के कप्तान हैं और उनके इस शतक ने टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
126 रनों पर सिमट गई थी पहली पारी
महाराष्ट्र की पहली पारी केवल 126 रनों पर समाप्त हो गई थी। जिसके बाद मुंबई ने श्रेयस अय्यर और आयुष म्हात्रे की शतकीय पारियों के जरिए से 441 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इस तरह मुंबई को पहली पारी में 315 रनों की बढ़त मिल गई। इस मुकाबले में कप्तान गायकवाड़ के प्रदर्शन ने टीम की वापसी करा दी है।

क्या भारतीय टीम में होगी वापसी?
गायकवाड़ को भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। टीम से बाहर रहने के बाद उन्होंने अपनी योग्यता साबित कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अपनी जगह बनाने का मौका बना लिया है। उन्होंने महाराष्ट्र के लिए दूसरी पारी में एक शानदार शतक बनाकर भारतीय टीम में वापसी के लिए भी दावेदारी ठोक दी है।
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ कप्तान बनने की उम्मीद
गायकवाड़ का घरेलू सर्किट में प्रदर्शन शानदार रहा है। एक भरोसे बल्लेबाज के रूप में उनकी प्रतिष्ठा पहले से भी मजबूत हो गई है। 100 से अधिक की स्ट्राइकिंग रेट से बनाया गया उनका शतक उनकी बल्लेबाजी की आक्रामक को दिखाती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले इंडिया ए टीम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी। यह संभावना जताई जा रही है कि भारत के 15 सदस्यीय दल में ऋतुराज गायकवाड़ को बैक-अप ओपनर के रूप में शामिल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications