Ranji Trophy 2022 : पृथ्वी शाॅ को मिल गई कप्तानी, अजिंक्य रहाणे के प्रदर्शन पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली। रणजी ट्राॅफी 2022 में भारत के सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को मुंबई टीम में शामिल किया गया। रहाणे लंबे समय से खराब दौर से गुजर रहे हैं आैर उनके प्रदर्शन पर सबका फोकस रहेगा। 41 बार की रणजी चैंपियन और घरेलू हैवीवेट मुंबई को एलीट ग्रुप डी में सौराष्ट्र, ओडिशा और गोवा के साथ रखा गया है। वे अपने लीग मैच अहमदाबाद में खेलेंगे।

यह भी पढ़े- IPL 2022 : शाहरुख खान को खरीदना चाहेंगी 3 टीमें, आखिरी बार बिके थे करोड़ों में

पृथ्वी शाॅ को मिली कप्तानी

पृथ्वी शाॅ को मिली कप्तानी

मुंबई का कप्तान पृथ्वी शाॅ को बनाया गया है। एक बड़ी टीम का कप्तान बनना शाॅ के लिए एक गाैरव की बात है। वहीं रहाणे उनकी कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं रहाणे को इस बात का कोई अफसोस नहीं है कि उन्हें क्यों कप्तान नहीं बनाया गया। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने कहा, ''रहाणे जैसे खिलाड़ी के लिए कप्तानी जरूरी नहीं। रहाणे टीम के मेंटर और घरेलू क्रिकेट में मुंबई की मदद करने के लिए राजी हुए हैं। शॉ से रहाणे को कोई समस्या नहीं है। मुंबई सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष सलिल अंकोला, गुलाम पारकर, सुनील मोरे, प्रसाद देसाई और आनंद याल्विगी ने युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को 21 सदस्यीय टीम का कप्तान चुना है। रहाणे ने भारत की टेस्ट टीम के उपकप्तान रहे हैं। साथ ही उन्होंने 2020 में ऑस्ट्रेलिया सहित 6 टेस्ट में भारत की कप्तानी की है। तीन वनडे मैचों में भी कप्तानी की है। रहाणे ने 82 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20आई मैच खेले हैं।

अजिंक्य रहाणे के प्रदर्शन पर रहेगा फोकस

अजिंक्य रहाणे के प्रदर्शन पर रहेगा फोकस

रहाणे के प्रदर्शन पर सबका फोकस रहने वाला है क्योंकि उन्होंने खराब प्रदर्शन के कारण फिलहाल राष्ट्रीय टेस्ट टीम से जगह गंवा ली है। उनका रणजी में आने का मतलब है कि आगामी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका ना होना। अब रहाणे को अगर वापसी करनी है तो फिर खोई हुई लय फिर से हासिल करनी होगी। रहाणे रणजी ट्राॅफी के लिए मुंबई की ओर से अचानक ही चुने गए हैं। पहले इसकी कोई संभावना नहीं थी, लेकिन साउथ अफ्रीका में उनका खराब प्रदर्शन देखने को मिला। लंबे समय से फ्लाॅप चल रहे रहाणे को घरेलू क्रिकेट की ओर रूख करने का सुझाव भी बीसीसीआई की ओर से ही मिला है। उनके अलावा मुंबई के चयनकर्ताओं ने महान सचिन तेंदुलकर के बेटे ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को भी टीम में शामिल किया है। सीनियर विकेटकीपर और बल्लेबाज आदित्य तारे और तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी सहित अन्य नियमित खिलाड़ियों ने भी टीम में जगह बनाई है।

मुंबई टीम :

मुंबई टीम :

पृथ्वी शॉ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल, आकर्षित गोमेल, अरमान जाफर, सरफराज खान, सचिन यादव, आदित्य तारे (विकेटकीपर), हार्दिक तमोर (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अमन खान, शम्स मुलानी , तनुश कोटियन, प्रशांत सोलंकी, शशांक अट्टार्डे, धवल कुलकर्णी, मोहित अवस्थी, प्रिंस बडियानी, सिद्धार्थ राउत, रोयस्तान डायस और अर्जुन तेंदुलकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+