रणजी ट्राॅफी की तैयारियां शुरू, तय हुई टीम के सदस्यों की संख्या
नई दिल्ली। बीसीसीआई रणजी ट्राॅफी करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रणजी ट्रॉफी मैचों का शुरुआती दौर 17 फरवरी से पांच दिवसीय क्वारंटाइन के बाद शुरू होगा और सहयोगी स्टाफ सहित टीम में कुल 30 सदस्य होंगे। बीसीसीआई ने तय किया कि हर टीम में 20 खिलाड़ी होंगे, जबकि 10 सदस्य सहयोगी स्टाफ से होंगे। बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए नए दिशानिर्देशों के अनुसार, ''20 खिलाड़ी मैच फीस के पात्र होंगे जो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे, जबकि बचे नौ खिलाड़ियों को मैच की 50 प्रतिशत फीस मिलेगी।''

इसके अलावा टीम अपने साथ दो कोविड रिजर्व खिलाड़ी रख सकती है। अहमदाबाद में सौराष्ट्र और मुंबई चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के साथ अपनी-अपनी टीमों में जुड़ेंगे। पुजारा को मंगलवार को सौराष्ट्र की टीम में शामिल किया गया है, जबकि रहाणे को मुंबई की टीम में शामिल किया गया। दोनों अनुभवी बल्लेबाजों को लय में आने की सख्त जरूरत है और रणजी ट्रॉफी में शतक उन्हें अपने टेस्ट करियर को पटरी पर लाने में मदद कर सकता है। सभी टीमें 10 फरवरी को अपने-अपने स्थानों पर एकत्रित होंगी, जिसके बाद खिलाड़ी 5 दिन के क्वारंटाइन से गुजरेगी।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : शाहरुख खान को खरीदना चाहेंगी 3 टीमें, आखिरी बार बिके थे करोड़ों में
दिशानिर्देशों के अनुसार, प्रत्येक टीम को कोविड-19 से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए एक डाॅक्टर को अपने साथ रखने की सलाह दी गई है। बीसीसीआई ने हर मैच की मेजबानी की फीस बढ़ाकर 1.25 लाख रुपए कर दी है। पहले यह पूरे खेल के लिए पांच लाख रुपए हुआ करती थी। बत्तीस टीमों को चार टीम के आठ एलीट ग्रुप में बांटा गया है जबकि प्ले वर्ग में छह टीम होंगी। प्री-क्वार्टर फाइनल आठ एलीट ग्रुप्स और प्लेट ग्रुप टॉपर की सबसे कम रैंक वाली योग्य टीम के बीच होगा। पहले चरण में 57 और दूसरे चरण में सात मैच खेले जाएंगे। वेन्यू हैं राजकोट, कटक, अहमदाबाद, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, दिल्ली, हरियाणा, गुवाहाटी और कोलकाता।












Click it and Unblock the Notifications