रमीज राजा की अजीबो-गरीब ख्वाहिश, करना चाहते हैं बाबर आजम से शादी, फैंस ने किया ट्रोल

Ramiz Raja wants to marry Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रमीज राजा अपने बयानबाजी के कारण चर्चाओं में बने रहते हैं। भारत के खिलाफ रमीज राजा लगातार बयानबाजी करते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने देश के बल्लेबाज बाबर आजम को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर रमीज राजा बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

रमीज राजा का अजीबो-गरीब बयान: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम इन दिनों कोलंबो स्ट्राइकर्स की ओर से लंका प्रीमियर लीग में धमाल मचा रहे हैं। लंका प्रीमियर लीग के खेले गए एक मुकाबले में बाबर आजम ने शानदार शतक जड़ने का काम किया। बाबर के शतक से खुश होकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा ने लाइव मैच के दौरान ही उन्हें लेकर एक अजीबो-गरीब बयान दिया।

Babar Azam 1

करना चाहते हैं बाबर आजम से शादी: टी-20 क्रिकेट में अपना 10वां शतक पूरा करने वाले बाबर आजम के बल्ले से लंका प्रीमियर लीग में खूब रन निकल रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व चीफ सेलेक्टर रमीज रजा ने बाबर आजम की पारी देखने के बाद उनसे शादी करने की ख्वाहिश जाहिर कर दी। मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे रमीज ने कहा कि वह बाबर से प्यार करते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं।

फैंस कर रहे हैं ट्रोल: रमीज राजा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। रमीज राजा की आवाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा खूब सुना जा रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी शेयर कर रहे हैं। बाबर की बल्लेबाजी और कप्तानी को रमीज राजा बेहद पसंद करते हैं। जब वह पीसीबी के अध्यक्ष थे तो उन्होंने बाबर आजम का सपोर्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+