Asian Games 2023 को लेकर राजेश्वरी गायकवाड़ ने किया बड़ा दावा, बोलीं- स्वर्ण पदक जीतेगी महिला टीम

Asian Games 2023: भारतीय बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ को भरोसा है कि महिला क्रिकेट टीम हांग्जो में होने वाले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतेगी। हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी को पिछले साल बर्मिंघम में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका में 2023 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी जगह बनाई, लेकिन अभी भी अंतिम बाधा पार करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आईसीसी रैंकिंग के आधार पर क्वार्टर फाइनल में सीधा स्थान हासिल करने के बाद भारत के पास स्वर्ण पदक जीतने का मौका है।

India womens team

'हम स्वर्ण पदक जीतने में सक्षम हैं'
गायकवाड़ ने पीटीआई के साथ बातचीत के दौरान बताया कि 'निश्चित रूप से हम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करेंगे। हमने अतीत में सभी प्रमुख विरोधियों के खिलाफ खेला है, लेकिन इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है, हमें अपनी टीम पर भरोसा है कि हम जीतने और स्वर्ण पदक जीतने में सक्षम हैं।'

बांग्लादेश दौरे को लेकर गायकवाड़ ने किया खुलासा
गायकवाड़ ने आगे कहा कि, 'बांग्लादेश दौरे के दौरान मैं रिहैबिलिटेशन और आराम पर थी, यह मुझे बाहर किए जाने का मामला नहीं था।' 2023 एशियाई खेल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक हांगझू में होंगे। यह कार्यक्रम शुरू में पिछले साल होने वाला था, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।

भारत के लिए दो टेस्ट, 64 वनडे और 55 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी गायकवाड़ इन दिनों महिला प्रीमियर लीग की टीम यूपी वारियर्स के भारतीय खिलाड़ियों के लिए लगे सत्र से अलग शिविर में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ें- पहलवानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले राजघाट पर धारा-144 लागू, विनेश फोगाट ने नई तारीख को लेकर किया बड़ा ऐलान

उन्होंने कहा कि, 'हमने शिविर में कुछ बेहतरीन काम किए हैं। हमें उन क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है, जहां हम बेहतर कर सकते हैं और केवल उसी पर ध्यान केंद्रित किया। डब्ल्यूपीएल भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी बात है क्योंकि यह हमें अपने क्रिकेट को अधिक गंभीरता से लेने की चुनौती देता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+