पहलवानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले राजघाट पर धारा-144 लागू, विनेश फोगाट ने नई तारीख को लेकर किया बड़ा ऐलान
Wrestlers Protest: भारत की विश्व चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता विनेश फोगाट आज दिल्ली के राजघाट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली थीं, इस बीच विनेश ने ट्वीट कर बताया कि पुलिस ने उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रोक दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने राजघाट पर धारा 144 लगा दी है।
दरअसल, विनेश ने ट्विटर पर जानकारी दी कि दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के राजघाट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, 'सभी को नमस्कार, दोपहर 12:30 बजे हम दिल्ली के राजघाट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।'

विनेश फोगाट ने इसके बाद बताया कि पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर धारा 144 लगा दी है और प्रेस कॉन्फ्रेंस की इजाजत नहीं दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय और स्थान जल्द तय कर लिया जाएगा।
दरअसल, पिछले महीने, विनेश और बजरंग को तदर्थ समिति से एशियाई खेलों, हांग्जो में ट्रायल से छूट मिल गई थी, जो 23 सितंबर से शुरू होगी, जिसके बाद पहलवानों द्वारा उनकी जमकर आलोचना की गई। खिलाड़ियों के चयन को लेकर जारी विरोध के बीच विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी बात रखनी पड़ी।
एशियन गेम्स के लिए ट्रायल छूट पर विनेश फोगाट ने कहा कि, दुख होता है कि जूनियर पहलवानों ने हमें कोर्ट में घसीटा, लेकिन यह देखकर भी खुशी होती है कि उन्होंने अपने अधिकारों के लिए बोलना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बजरंग पूनिया ने भी विरोधियों को जवाब देते हुए कहा कि, पूरे कुश्ती जगत को एक साथ बैठना चाहिए।' हम बहस कर सकते हैं। अगर हम गलत साबित हुए तो कुश्ती छोड़ देंगे।'
वहीं ट्रायल को लेकर पहलवान साक्षी मलिक ने कहा था कि, 'मुझे 3-4 दिन पहले सरकार की तरफ से फोन आया था कि हम बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को एशियन्स गेम के लिए भेज रहे हैं, आप भी मेल कर दो आपको भी भेज देंगे। मैंने साफ मना कर दिया। मैं कभी भी बिना ट्रायल के किसी टूर्नामेंट में न ही गई हूं और न जाना चाहती हूं।' उन्होंने कहा कि 'सरकार ने एशियन गेम्स में सीधे नाम भेजकर पहलवानों की एकता को तोड़ने का काम किया है।'












Click it and Unblock the Notifications