BJP के दिग्गज नेता की बहन से इश्क कर बैठा कांग्रेस का ये लोकप्रिय नेता, जानिए कौन हैं इनकी पत्नी?
Rajeev Shukla Love story: आज सुबह से चारों ओर केवल राजीव शुक्ला ही छाए हुए हैं, दरअसल इसके पीछे एक खास वजह है, ANI के मुताबिक BCCI वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष बन सकते हैं और वो मौजूदा प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी की जगह ले सकते हैं।
मालूम हो कि बिन्नी 19 जुलाई को 70 वर्ष को होने वाले हैं और BCCI के नियम के अनुसार 70 साल का व्यक्ति पद पर नहीं रह सकता है इसलिए उनकी जगह ये कुर्सी कुछ वक्त के लिए राजीव शुक्ला को मिल सकती है।
आपको बता दें कि राजीव शुक्ला की उम्र इस वक्त 65 साल है और वो इस वक्त BCCI वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चित रहने वाले राजीव देश के उन नेताओं की लिस्ट में शामिल हैं, जिनके मुरीद विरोधी दल भी हैं।

पत्रकारिता से अपने करियर शुरू करने वाले राजीव शुक्ला का बीजेपी के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद से गहरा रिश्ता है। आपके बता दें कि राजीव शुक्ला की शादी रविशंकर प्रसाद की छोटी बहन अनुराधा प्रसाद से हुई है।
दिल्ली में हुई अनुराधा और राजीव की मुलाकात
अनुराधा बिहार से हैं तो वहीं राजीव शुक्ला कानपुर यूपी के, लेकिन दोनों की मुलाकात दिल्ली में पत्रकारिता को दौरान हुई थी, दोनों ही एक-दूसरे की प्रतिभा से काफी प्रभावित थे और देखते ही देखते दोनों की मित्रता हो गई जो कि जल्द प्रेम में बदल गई। दोनों ही संभ्रात और पढ़े-लिखे परिवार से हैं इसलिए दोनों की शादी में दिक्कत नहीं आई।
सियासी बिसात पर एक दूसरे के विरोधी राजीव-रविशंकर (Rajeev Shukla)
हालांकि राजीव और रविशंकर प्रसाद दोनों ही अलग-अलग पार्टियों से हैं और एक-दूसरे पर सियासी बिसात पर हमला भी बोलते दिखते हैं लेकिन पर्सनल लाइफ में दोनों ही एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। आपको बता दें कि अनुराधा प्रसाद बीएजी फिल्म्स एंड मीडिया लिमिटेड की प्रबंध निदेशक हैं, इस पॉवर कपल को एक प्यारी सी बेटी वान्या शुक्ला है, जो कि आमतौर पर लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं।
आइए एक नजर डालते हैं राजीव शुक्ला के अब तक के सफर पर (Rajeev Shukla)
- जन्म: 13 सितंबर 1959, कानपुर, उत्तर प्रदेश
- शिक्षा:कानून की पढ़ाई विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज कानपुर से
- करियर की शुरुआत: पत्रकारिता से, 'जनसत्ता' और 'रविवार' मैगज़ीन में रिपोर्टर और विशेष संवाददाता के रूप में काम किया।
राजनीतिक सफर:
- 2000 में राज्यसभा सदस्य के रूप में प्रवेश किया।
- 2006 में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव नियुक्त बने थे।
- 2011 से 2014 तक संसदीय मामलों और योजना मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे।
- 2022 में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे।
- गांधी परिवार के काफी करीबी कहे जाते हैं।
खेल प्रशासन:
- 2011 में आईपीएल के चेयरमैन नियुक्त
- 2020 में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष बने












Click it and Unblock the Notifications