IPL 2022: RCB से बाहर हुए चोटिल लवनीथ सिसोदिया, इस विस्फोटक बल्लेबाज को मिली टीम में एंट्री
नई दिल्ली, अप्रैल 03। IPL 2022 में आरसीबी ने अपने आगे आने वाले मैचों के लिए रजत पाटीदार को अपनी टीम में शामिल किया है। आपको बता दें कि रजत को चोटिल लवनीथ सिसोदिया के स्थान पर टीम में जगह मिली है। रविवार को RCB फ्रेंचाइजी की ओर से इसकी घोषणा की गई।

आपको बता दें कि घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश की टीम से खेलने वाले रजत पाटीदार ने अब तक 31 टी20 खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7 अर्द्धशतक लगाए हैं। उनके नाम 861 रन हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने IPL में चार बार अभी तक RCB की टीम का प्रतिनिधित्व किया है। फ्रेंचाइजी ने रजत को 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था।
आपको बता दें कि इस सीजन में अभी तक आरसीबी ने 2 मैच खेले हैं, जिसमें से एक में उसे जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। अब टीम का अगला मैच 5 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ वानखेड़े में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications