ऋषभ पन्त को अस्पताल लेकर जाने वाले लड़के फिर से मिलने आए, खोये हुए पैसे भी लौटा दिए

ऋषभ पन्त इस समय अस्पताल में भर्ती है। वह रिकवर हो रहे हैं। मिलने वाले भी काफी लोग आ रहे हैं। हालांकि पन्त को अब प्राइवेट सुइट में रखा गया है।

Rajat and Nishu

Rishabh Pant: सड़क दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पन्त को देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे मिलने के लिए काफी लोग गए थे। अब भी फैन्स उनसे मिलने के लिए हॉस्पिटल जा रहे हैं। इस बीच ऋषभ पन्त को अस्पताल में भर्ती कराने वाले दो लोग भी गए और उन्होंने पन्त के पैसे वापस लौटा दिए। रजत और निशु नामक दो लड़कों ने बताया है कि किस तरह से उन्होंने स्टार क्रिकेटर की जान बचाई और अस्पताल तक लेकर गए। घटना के समय ये दोनों भी वहीँ मौजूद थे। (Photo: Twitter/ANI)

एएनआई से बातचीत करते हुए रजत ने कहा कि हादसे के समय हमने उनको सबसे पहले देखा था और स्थिति गंभीर थी। हमने उनकी सहायता की। एक सुशील नामक बस ड्राईवर और उनके कंडक्टर ने 108 पर कॉल करते हुए मदद मांगी। हम उनको नहीं जानते थे लेकिन इंसानियत के नाते उनकी बॉडी को कपड़े से ढका। एक एम्बुलेंस में हमने उनको सक्षम हॉस्पिटल में पहुँचाया। रजत ने यह भी बताया कि पन्त को दर्द हो रहा था इसलिए उनको एम्बुलेंस में पेनकिलर इंजेक्शन भी दिया गया।

रजत ने आगे बताया कि एक्सीडेंट में पन्त के पैसे खो गए थे। उन्होंने उनके 4000 रूपये पुलिस प्रशासन को दिए। उनका बाकी सामान जल गया था। गौरतलब है कि सक्षम अस्पताल के बाद पन्त को देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी स्थिति में सुधार है और वह रिकवर भी हो रहे हैं।

उनको 48 घंटे आईसीयू में रखा गया था। किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचाने के लिए पन्त को अब प्राइवेट रूम में रखा गया है। इससे पहले उनसे मिलने काफी लोग आए थे। हिंदी सिनेमा के अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर मने पन्त से मुलाक़ात की थी। नितीश राणा ने भी ऋषभ पन्त से मुलाक़ात की थी। मेडिकल टीम ने इन्फेक्शन से खतरे को देखते हुए पन्त से नहीं मिलने की सलाह दी है। उनसे मिलने आने वालों को कहा गया है कि फ़िलहाल अस्पताल में नहीं आएं। पन्त के परिवार को भी परेशानी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+