RR vs RCB : आरसीबी ने जीता टाॅस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 13वां मैच मंगलवार (5 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शुरू हुआ। वानखेड़े स्टेडियम में बैंगलोर ने टाॅस जीतकर लखनऊ को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया।
फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली बैंगलोर ने इस सीजन में दो मैच खेले हैं। बैंगलोर का पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ था, जिसमें उसे 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उनका सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। इस मैच को उन्होंने 3 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं राजस्थान ने 2 मैच खेले हैं और दोनों में धमाकेदार जीत हासिल की है।
किसका पलड़ा भारी?
गाैर हो कि अब तक राजस्थान और बैंगलोर की टीमें आईपीएल में 24 बार आमने सामने हो चुकी हैं। इस दाैरान 12 मैचों में आरसीबी ने बाजी मारी है तो 10 मुकाबलों में राजस्थान को जीत हासिल हुई है, जबकि दो मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। इस लिहाज से आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आता है लेकिन इस सीजन में राजस्थान की टीम तूफानी अंदाज में आगे बढ़ रही है, उससे लगता है कि आरसीबी के सामने राजस्थान को हराने की मुश्किल चुनौती होगी।
यह भी पढ़ें- टिम डेविड ने मुंबई के साथ खेलने पर जताई खुशी, बोले- उनके साथ खेलने की आदत हो गई

ऐसी हैं दोनों टीमें-
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (w/c), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): फाफ डु प्लेसिस (C), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (W), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज












Click it and Unblock the Notifications