RR vs MI Pitch Report: आज IPL मैच में बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या गेंदबाज पड़ेंगे भारी, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

RR vs MI Pitch and Weather Report: राजस्थान रॉयल्स एक बार फिर से अपने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलने के लिए तैयार है। जयपुर में इस मैच में रॉयल्स जीत के लिए मैदान पर उतरेगी। उधर लीग में अब तक खराब स्थिति से गुजर रही मुंबई इंडियंस को भी एक और जीत की तलाश रहेगी। मुंबई के लिए अब मैच अहम हो गए हैं।

मुंबई इंडियंस की बैटिंग में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा आदि अच्छा कर रहे हैं। ईशान किशन एक ही मैच में चल पाए हैं। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ ओपनर जोस बटलर ने शानदार फॉर्म दर्शाई है। जोस बटलर इस सीजन दो शतक जमा चुके हैं।

sms stadium

दोनों टीमों की गेंदबाजी में तुलना की जाए, तो स्पिन विभाग में राजस्थान रॉयल्स के पास चहल है। राजस्थान के पास ट्रेंट बोल्ट तेज गेंदबाजी में है, तो बुमराह मुंबई इंडियंस के पास हैं। यहाँ दोनों का पलड़ा बराबरी कर नजर आता है। मुकाबले के लिए मौसम और पिच रिपोर्ट महत्वपूर्ण है।

राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस पिच रिपोर्ट

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पिच का बर्ताव गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए अच्छा रहता है। बल्लेबाजों के लिए रन बनाना इतना आसान नहीं होता और बाउंड्री भी बड़ी है। स्पिनरों का जादू चल सकता है। टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला सही माना जा सकता है।

राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस वेदर अपडेट

मौसम की बात की जाए, तो आज चिंता वाली कोई बात नहीं है। 10 अप्रैल को मैच का टॉस यहाँ बारिश के कारण देरी से हुआ था। आज बारिश जैसी कोई संभावना नहीं होगी। शाम के समय ज्यादा गर्मी भी नहीं रहने वाली है। दर्शकों के लिए पैसा वसूल मैच होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है।

राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस लाइव प्रसारण

मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर देखा जा सकता है। इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह मुकाबला जियो सिनेमा एप्लीकेशन पर देखा जा सकता है। इसके अलावा जियो सिनेमा की वेबसाईट पर भी मैच का सीधा प्रसारण होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+