MI vs RR: जीत की तलाश में मुंबई ने बेबी एबी को किया बाहर, टॉस जीत चुनी गेंदबाजी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 44वां मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर लगातार 8 मैचों में हार का सामना कर चुकी मुंबई इंडियंस की टीम का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन बहुत शानदार प्रदर्शन किया है और 13 सीजन बाद एक बार फिर से खिताब जीतने की ओर बढ़ती नजर आ रही है। वहीं पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस की टीम अपने बचे हुए मैचों में जीत हासिल कर न सिर्फ अपनी लय को वापस हासिल करना चाह रही है बल्कि रेस में बरकरार टीमों का खेल बिगाड़ने की भी ओर देख रही है।

इसी को देखते हुए जब 44वें मैच में टॉस हुआ तो कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा कि हमने पूरे टूर्नामेंट में अपना अब तक का सफर देखा है और पहले गेंदबाजी करना हमें ज्यादा भाया है। हम रनों का पीछा करना चाहेंगे और जीत की तलाश में हमने कुछ बदलाव भी किये हैं।
रोहित शर्मा ने बताया कि मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मैच के लिये दो बदलावों के साथ उतरी हैं, जिसमें उसने बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस और जयदेव उनादकट को बाहर का रास्ता दिखाया है तो वहीं पर टिम डेविड की वापसी कराई है। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने कुमार कार्तिकेय को डेब्यू करने का मौका दिया है।
वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि हम टारगेट देकर खुश हैं क्योंकि हमने रनों का बचाव करते हुए कई जीत हासिल की हैं और हम इसी को दोहराने की ओर देखेंगे। हम काफी अच्छा खेल रहे हैं और ऐसे वक्त में कई बार आप लय खो देते हैं। हम ज्यादा आगे का न सोचते हुए एक बार में सिर्फ एक ही मैच की ओर देख रहे हैं। हम बिना बदलाव के साथ इस मैच में उतर रहे हैं।
और पढ़ें: डेब्यू मैच में साकरिया ने मचाया धमाल तो फैन हुए दिल्ली के बॉलिंग कोच, तारीफ में जानें क्या कहा
जानें कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (w/c), डेरिल मिशेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (w), रोहित शर्मा (c), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, राइली मेरेडिथ।












Click it and Unblock the Notifications