डेब्यू मैच में साकरिया ने मचाया धमाल तो फैन हुए दिल्ली के बॉलिंग कोच, तारीफ में जानें क्या कहा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 41वां मैच गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर खेला गया जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत की राह पर वापसी करते हुए इस सीजन दूसरी बार कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को मात देने का कारनामा किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कोलकाता नाइटराइडर्स पर चार विकेट से जीत दर्ज करके टाटा आईपीएल 2022 की अंक तालिका में 8 अंक बटोर लिये हैं और फिलहाल छठे स्थान पर पहुंच गई है।

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाजों को निर्धारित 20 ओवर्स में नौ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 146 रन ही बनाने दिया, जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रोवमैन पॉवेल के नाबाद 33 रनों के दम पर मैच को 19 ओवरों में ही खत्म कर दिया।
और पढ़ें: IPL 2022 में खुद पर्पल कैप नहीं जीतना चाहते कुलदीप यादव, बताया- क्यों और किसे मिले यह सम्मान
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी में एक बार फिर उसके चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव (14/4 विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया तो वहीं पर तेज गेंदबाजी में चेतन साकरिया ने भी उनका भरपूर साथ दिया। अपनी टीम के गेंदबाजी प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच जेम्स होप्स ने भी अपने विचार व्यक्त किये हैं।
उन्होंने कहा, "असल में मैं उनके (गेंदबाजों) के लिए खुश हूं क्योंकि इस मैदान पर जब हम यहां पिछला मैच खेलने उतरे थे तो उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ा था। हम भाग्यशाली थे कि हमारे पास पांच दिन का समय था। हम फिर से एकजुट हुए और हमने कुछ सोच-विचार किया। ईमानदारी से कहूं तो, हमारी कुछ अच्छी बैठकें हुईं, जहां हमारे गेंदबाज सामने आए थे कि वे अपनी गेंदबाजी को लेकर कितना आगे जाना चाहते हैं। हमने मैच में सबसे अधिक अच्छे ओवर डाले। लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा कठिन बन गया था, जो कि नहीं होना चाहिए था। लेकिन यही टी-20 क्रिकेट है।"
और पढ़ें: 'उसने अपनी मां से वादा किया था', वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ने सुनाई दिल्ली के हीरो की कहानी
होप्स ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया की भी जमकर तारीफ की, जिन्होंने अपने पहले ही ओवर में एरोन फिंच का विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स के लिये अपने डेब्यू को यादगार बनाया।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने कहा, "उनके जैसे लोगों का होना अच्छा है। हमें कुछ गहराई मिली है। चेतन ने एक बीट को नहीं छोड़ा और ठीक वही किया जो उससे करने को कहा गया था। यह एक बड़ा विकेट था और मुझे लगता है कि सबसे सुखद चीजों में से एक था, जिस तरह से उसने उसे (आरोन फिंच को) आउट किया। उसने ठीक उसी तरह से फिंच को आउट करने की योजना बनाई थी, और उसने टीम की योजना को अंजाम दिया।"












Click it and Unblock the Notifications