RCB vs RR: राजस्थान के रजवाड़ों ने तोड़ा आरसीबी का सपना, एलिमिनेटर में हराकर किया IPL से बाहर

RCB vs RR: राजस्थान रॉयल्स और आर सीबी के बीच एलिमिनेटर मैच अहमदाबाद में खेला गया, यह मैच आरसीबी के लिए अच्छा नहीं रहा, रॉयल्स ने जीत दर्ज की और आरसीबी का सपना टूट गया।

टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह सही साबित हुआ क्योंकि आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसी 17 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। कोहली ने हर बार की तरह इस बार भी धाकड़ शुरुआत की लेकिन 33 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

rcb vs rr

कैमरन ग्रीन को नम्बर तीन पर लाया गया और वह इस मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे। ग्रीन 27 के निजी स्कोर पर चलते बने। मैक्सवेल के बल्ले से रनों की उम्मीद थी लेकिन वह गोल्डन डक पर आउट होकर लौट गए। रजत पाटीदार ने कुछ देर तक मोर्चा संभाला और 34 रन बनाकर चलते बने।

अंत में आरसीबी को मुश्किल से निकालने का काम महिपाल लोमरोड़ ने किया। वह 17 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए और आरसीबी का स्कोर 8 विकेट पर 172 तक पहुंचा। अश्विन ने धाकड़ गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किये। आवेश खान को 3 विकेट मिले।

जवाब में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और कोहलर कैडमोर ने धमाकेदार बैटिंग की। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 46 रनों की भागीदारी की। कैडमोर को फर्ग्युसन ने 20 रन पर बोल्ड कर इस भागीदारी को तोड़ दिया। जायसवाल ने धमाकेदार बैटिंग जारी रखते हुए 29 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। 10 ओवर में राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 85 रन था।

संजू सैमसन क्रीज पर जमने के बाद 17 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। जुरेल दुर्भाग्य से 8 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। संजू सैमसन क्रीज पर जमने के बाद 17 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। जुरेल दुर्भाग्य से 8 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। यहाँ सेरियान पराग और हेटमायर ने मोर्चा संभाला और स्कोर 150 पार लेकर गए। इस बीच पराग 26 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए।

अंत में हेटमायर ने 26 रन बनाए और रोवमैन पॉवेल ने 16 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने उन्नीसवें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्के से टीम को जीत दिला दी। रॉयल्स ने 4 विकेट से मैच जीतकर आरसीबी को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+