RR vs GT: जयपुर में बारिश ने बिगाड़ा गेम, कब होगा राजस्थान-गुजरात मैच का टॉस

RR vs GT Match: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज का मैच खेला जाना है। मुकाबला शुरू होने से पहले ही एक बुरी खबर देखने को मिली है। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात के मैच का टॉस समय पर नहीं हो पाया, इसके बाद नया टाइम निर्धारित किया गया।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में तेज हवाओं के साथ बारिश का खलल देखने को मिला। इसके बाद टॉस का समय चला गया और मैच शुरू नहीं हो पाया। बारिश के कारण टॉस में देरी देखने को मिली। पिच को कवर्स से ढक दिया गया और बारिश रुकने का इंतजार किया जाने लगा।

sms stadium

राजस्थान रॉयल्स ने अपने घरेलू मैदान पर पिछले मैच में आरसीबी को पराजित किया था। रॉयल्स इस बार धांसू फॉर्म में चल रही है। बारिश की वजह से गेम में टॉस का नया टाइम निर्धारित किया गया है। इंतजार की घड़ियाँ समाप्त होने के बाद टॉस शाम 7 बजकर 25 मिनट पर किया गया। मैच की पहली गेंद 7 बजकर 40 मिनट पर डाली गई।

बारिश और आंधी को लेकर पहले से ही अनुमान था। हल्की हवाओं और बारिश के कारण पिच को कवर्स से ढकना पड़ा। हालांकि बारिश उतनी तेज नहीं थी लेकिन पिच को बचाना जरूरी था। इस वजह से टॉस होने में देरी देखने को मिली। फैन्स इस मैच के लिए काफी उत्साहित हैं। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गुजरात की टीम में दो बदलाव देखने को मिले। मैथ्यू वेड और मनोहर को खेलने का मौका मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल

गुजरात टाइटंस प्लेइंग: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मोहित शर्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+