राहुल द्रविड़ ने कैसे हैंडल किया विराट कोहली का वो खराब दौर, जो एक कोच के तौर पर देखना मुश्किल था
भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने खुलासा किया है कि एक कोच के तौर पर विराट कोहली का वो खराब फॉर्म का दौर देखना आसान नहीं था। कोहली बुरा नहीं खेल रहे थे लेकिन अर्धशतक व शतक नहीं आ रहे थे।

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ टी20 विश्व कप के बाद भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप 2023 से काफी उम्मीदें लगा रहें होंगे जो एक कोच के तौर पर उनकी प्रतिष्ठा को टेस्ट करेगा। द्रविड़ ने कोच बनने के बाद टीम इंडिया को ऐसा कुछ भी खास नहीं दिया है जो रवि शास्त्री के समय नहीं था। भारत चार कदम पीछे ही गया है क्योंकि एशिया कप और विश्व कप जैसी प्रतियोगिताएं भूलने लायक रही। केवल एक बात इस दौरान बेहतर हुई वह है विराट कोहली की फॉर्म का लौटना। हालांकि कोहली पहले जैसे प्रचंड नहीं है लेकिन लगातार रन बनाने का काम शुरू कर दिया है। कम से कम सफेद गेंद फॉर्मेट में ऐसा होने लगा है। विराट कोहली ने द्रविड़ के नेतृत्व में अपना फॉर्म तब वापस पाया, जब उन्होंने एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक बनाया।

यह देखना हमेशा कठिन होता है
कोहली ने टी20 विश्व कप में अपना फॉर्म जारी रखा और भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन करने वाले बल्लेबाज के रूप में सामने आए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एक प्रतिष्ठित 82* रन बनाए, एक ऐसी पारी जो सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ टी20 पारियों में से एक मानी जाएगी। द्रविड़ ने कहा कि एक कोच के रूप में यह देखना हमेशा कठिन होता है कि विराट कोहली के कद का खिलाड़ी खराब फॉर्म से गुजर रहा है।
द्रविड़ ने ब्रॉडकास्टर सोनीलिव को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'उन्होंने (कोहली) अपने लिए जो मानक तय किए हैं, उनके लिए यह आसान नहीं था।'

कोहली को ट्रेनिंग करते देखना शानदार रहा
हालांकि, पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि कोहली को ट्रेनिंग करते और अपने खेल के लिए तैयार होते देखना शानदार रहा। द्रविड़ ने कहा कि यह महसूस करना महत्वपूर्ण था कि कोहली ने उस समय खराब बल्लेबाजी नहीं की थी बस अर्धशतक और शतक नहीं आ रहे थे। उन्होंने कोहली के उस दौर को हैंडल करने में ध्यान रखा कि कोहली पूरी तरह से खराब फॉर्म का शिकार नहीं हैं। वे बैटिंग में बुरे नहीं हैं, बस बड़े स्कोर नहीं हो पा रहे और ऐसा लंबे समय से हो रहा है। पर आपको कोहली पर भरोसा जताना होगा और आंकड़ों से पार देखना होगा। क्योंकि आंकड़े जो कह रहे थे उसके हिसाब से तो विराट प्लेइंग 11 का भी हिस्सा नहीं बन पाते।

हम उन नंबरों से हटकर देखें और देखें
भारत के मुख्य कोच ने निष्कर्ष निकाला, "कोच के रूप में यह हमारा काम है कि हम उन नंबरों से हटकर देखें और देखें कि उन्होंने उस समय वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की थी।"
बांग्लादेश सीरीज में, कोहली ने तीन मैचों की सीरीज के अंतिम वनडे मैच में अपने करियर का 72वां शतक लगाया। टीम इंडिया इस समय चट्टोग्राम में टेस्ट मैच खेल रही है जहां पर कोहली पहली पारी में विफल रहे हैं उन्होंने केवल 1 रन किया। जहां तक द्रविड़ की बात है तो वे भी टी20 वर्ल्ड कप के बाद छोटे ब्रेक से वापस लौट आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications