IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुभमन गिल खेलेंगे या नहीं? जानिए कोच राहुल द्रविड़ ने क्या कहा
World Cup 2023 India vs Australia: भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर 8 अक्टूबर को खेलना है। इस मैच से पहले ही भारतीय टीम को एक बुरी खबर मिली है। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू बुखार के कारण पहले मैच से बाहर हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल को ठीक होने में कुछ दिनों का समय लग सकता है।
कोच राहुल द्रविड़ ने क्या कहा: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले कोच राहुल द्रविड़ शुभमन गिल को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है। राहुल द्रविड़ ने कहा कि शुभमन गिल को पहले मैच के लिए अभी रूल आउट नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास 36 घंटे का समय बचा हुआ है। मेडिकल टीम लगातार शुभमन गिल पर नजर बनाए हुए है। टीम गिल का वेट आखिरी समय तक करेगी, उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

फॉर्म में हैं गिल: भारत के लिए पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट में लगातार रन बनाने का काम कर रहे हैं। वह एशिया कप में भी भारत के लिए कई शानदार पारी खेलने में सफल रहे थे। गिल से इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को बहुत सारी उम्मीदें हैं। अगर शुभमन डेंगू की वजह से पहले मैच से बाहर होते हैं तो भारतीय टीम के लिए यह एक बड़ा झटका होगा। गिल इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और उनके फार्म का फायदा भारतीय टीम उठाना चाहेगी।
ईशान को मिल सकती है जगह: अगर शुभमन गिल फिट नहीं हो पाते हैं तो वह शुरुआती दो-तीन मैचों से बाहर हो सकते हैं। हालांकि बीसीसीआई ने शुभमन गिल को लेकर अब तक कोई भी ऑफिश्यली स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। शुभमन गिल की जगह ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है। ईशान किशन बतौर ओपनर ही अपने ही अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ओपनिंग करते हुए दोहरा शतक भी जड़ रखा है। ऐसे में ईशान किशन गिल की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में ओपनिंग करते दिखाई दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications