राहुल द्रविड़ फिर से बनने वाले हैं कोच? जानिए किस टीम के साथ जुड़ने की संभावना
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने के बाद आराम कर रहे हैं। उन्होंने मजाक में कहा था कि मैं अब बेरोजगार हो गया हूँ। द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराया था।
अब खबरें आ रही हैं कि द्रविड़ को आईपीएल में कोच के रूप में देखा जा सकता है। द्रविड़ अपनी एक पुरानी टीम के सात जुड़ सकते हैं, जिसके लिए वह आईपीएल में खेल चुके हैं। हालांकि फ़िलहाल रिपोर्ट्स ही सामने आ रही हैं कि द्रविड़ फिर से कोच बनेंगे।

राहुल द्रविड़ को हेड कोच के रूप में राजस्थान रॉयल्स अपने साथ शामिल कर सकती है। इसी टीम के लिए द्रविड़ आईपीएल में खेले थे। बीसीसीआई के साथ द्रविड़ का अनुबंध समाप्त होने के बाद उनको आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ शामिल होते हुए देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि द्रविड़ और राजस्थान रॉयल्स के बीच बातचीत चल रही है और इसके बारे में घोषणा जल्दी ही की जा सकती है। इस समय कुमार संगकारा इस टीम के कोच और डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट हैं। रॉयल्स ने आईपीएल में पहले सीजन का ख़िताब जीता था। 2008 के बाद से अब तक रॉयल्स को अपने दूसरे ख़िताब का इंतजार है।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार द्रविड़ अपने जीवन का दूसरा चैप्टर राजस्थान रॉयल्स के कोच के रूप में शुरू करने के लिए तैयार हैं। पहले इसी टीम की कप्तानी राहुल द्रविड़ कर चुके हैं और अब बतौर कोच भी जुड़ने की तैयारी चल रही हैं।
द्रविड़ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने चैम्पियंस लीग टी20 में फाइनल तक का सफर तय किया था। द्रविड़ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 40 मुकाबलों में 23 जीत दर्ज की है। इसके अलावा वह राजस्थान रॉयल्स के साथ बतौर मेंटर भी काम कर चुके हैं। देखना होगा कि कोच को लेकर क्या जानकारी सामने आती है।












Click it and Unblock the Notifications