केकेआर और टीम इंडिया में कोच की अदला-बदली? राहुल द्रविड़ को शाहरुख़ की टीम ने ऑफर की बड़ी रकम
केकेआर ने इस बार आईपीएल में धांसू वापसी करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया था। केकेआर की कोचिंग का जिम्मा गौतम गंभीर के पास थे और उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर धमाका कर दिया। अब गौतम गंभीर को टीम इंडिया का कोच बनाने की खबरें आ रही हैं।
गौतम गंभीर का इंटरव्यू भी हो गया है और केकेआर के साथ विदाई की शूटिंग भी हो गई है। गंभीर के जाने से केकेआर की मुश्किलें बढ़ जाएंगी और कोच का पद भी खाली हो जाएगा। इसे भरने के लिए केकेआर मेनेजमेंट ने एक नई तरकीब निकाल ली है।

उन्होंने गंभीर के जाने पर इंडियन टीम से पद छोड़कर आ रहे राहुल द्रविड़ को अपने पाले में लाने के योजना बनाई है। द्रविड़ को केकेआर एक अच्छी प्राइस के साथ टीम में शामिल कर सकता है। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार केकेआर ने इस बारे में द्रविड़ से सम्पर्क किया है।
राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया के साथ मिल रहे अमाउंट से भी ज्यादा में लाया जा सकता है। गौतम गंभीर के जाने के बाद केकेआर की तरफ से तेजी से एक नए कोच की तलाश की जा रही है। राहुल द्रविड़ को इस पोस्ट के लिए फिट माना जा रहा है। अगर ऐसा होता है, तो टीम के लिए अच्छी बात होगी।
द्रविड़ कोच बनते हैं, तो एक तरह से आदान-प्रदान वाली कहानी हो जाएगी। गंभीर टीम इंडिया का कोच बन जाएंगे और द्रविड़ को केकेआर में जाने का मौका मिल जाएगा। राहुल द्रविड़ ने भारतीय अंडर 19 टीम को कोचिंग दी है। इसके बाद टीम इंडिया को अपनी कोचिंग में टी20 वर्ल्ड कप का चैम्पियन बना दिया।
भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर के नाम की घोषणा फ़िलहाल नहीं की गई है। भारतीय टीम के कोच के लिए आवेदन करने वाले लोगों का इंटरव्यू हो गया है। गंभीर और डब्ल्यू वी रमन ने हेड कोच बनने के लिए आवेदन किया था आगामी कुछ दिनों में कोच का ऐलान हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications