राहुल चाहर ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशानी जाैहर से की शादी, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के युवा स्पिनर राहुल चाहर बुधवार (9 मार्च) को गोवा में शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी प्रेमिका, फैशन डिजाइनर ईशानी जौहर के साथ शादी की है। इन दोनों ने 2019 में सगाई की थी। अब शादी करने के बाद इस जोड़े ने 12 मार्च को अपनी शादी का रिसेप्शन आयोजित करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी खुद राहुल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए दी।
यह भी पढ़ें- पहले जैसा नहीं रहेगा क्रिकेट, हुए अहम बदलाव, थूक के इस्तेमाल पर भी बैन

काैन है ईशानी?
ईशानी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं, जो लंबे समय से राहुल को डेट कर रहीं थीं। आगरा के रहने वाले राहुल चाहर ने जयपुर में बेंगलुरु की ईशानी जौहर के साथ 2019 में सगाई की थी। राहुल ने शादी का एक वीडियो शेयर किया था। इसके बाद से उन्होंने बारी-बारी से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने गोवा के एक बीच पर शादी की है, जहां उनके करीबी रिश्तेदार माैजूद रहे। 22 साल के राहुल की पत्नी ईशानी का जन्म 1999 में हुआ था और दोनों बचपन से ही अच्छे दोस्त रहे हैं।
यहां से की है पढ़ाई
ईशानी ने अपनी स्कूली शिक्षा भी दिल्ली और जयपुर से पूरी की है और राजस्थान विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की है। वह अक्सर मैचों के दौरान भी राहुल को प्रोत्साहित करने के लिए स्टैंड में नजर आती हैं। राहुल के साथ उनके भाई और टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और बहन मालती चाहर ने भी तस्वीरें शेयर की हैं।

पंजाब के लिए खेलते दिखेंगे राहुल
बता दें कि राहुल चाहर ने अब तक भारतीय टीम के लिए एक वनडे मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 54 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। उन्होंने यह मैच 23 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। फिर उन्हें भारत की वनडे टीम में शामिल होने का माैका नहीं मिल पाया। उन्होंने भारत के लिए 6 टी20 मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7 विकेट लिए हैं। इसके अलावा राहुल 2019 से आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने इस टी20 लीग में 42 मैचों में 43 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 4 विकेट था। उन्हें 2022 के आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा है।
}












Click it and Unblock the Notifications