पहले जैसा नहीं रहेगा क्रिकेट, हुए अहम बदलाव, थूक के इस्तेमाल पर भी बैन

नई दिल्ली। समय के साथ क्रिकेट का खेल काफी बदला है। आईसीसी ने खेल को और रोमांचक बनाए रखने के लिए समय-समय पर नियमों में बदलाव भी किया है। मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) क्रिकेट के नियमों को नया रूप देता है। ऐसे में क्लब ने बुधवार को क्रिकेट के नियमों में कुछ अहम बदलाव किए। मांकडिंग के नियम में भी बदलाव हुआ है। साथ ही गेंद पर थूक का इस्तेमाल करने पर भी बैन लगा है। जारी किए नए नियम 1 अक्तूबर 2022 से लागू होंगे।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : दीपक चाहर खेलेंगे या नहीं? चेन्नई फैंस के लिए सामने आई बड़ी खबर

मांकडिंग को रन आउट के तहत रखा जाएगा

मांकडिंग को रन आउट के तहत रखा जाएगा

पहले अगर कोई गेंदबाज किसी बल्लेबाज को मांकडिंग तरीके से आउट करता था तो इसे खेल भावना के खिलाफ माना जाता था। मांकडिंग के लॉ को अब लॉ 41 (अनफेयर प्ले) से बदल कर लॉ 38 कर दिया गया है। अब मांकडिंग को रन आउट के तहत रखा जाएगा। साथ ही इसे खेल भावना के खिलाफ नहीं माना जाएगा। अगर नॉन-स्ट्राइक बल्लेबाज गेंदबाज के गेंद फेंकने से पहले क्रीज छोड़ देता है और अगर गेंदबाज उसे चतुराई से रन आउट कर देता है, तो भी इसे खेल भावना के खिलाफ माना जाता है।

थूक के इस्तेमाल पर भी बैन

थूक के इस्तेमाल पर भी बैन

अब गेंद पर थूक का इस्तेमाल करना भी बैन है। कोरोना ने खिलाड़ियों को गेंद को चमकदार बनाने के लिए थूक या लार के इस्तेमाल पर अनिश्चित काल तक रोक लगा दी। लेकिन इसके लिए एक स्थायी नियम है। क्रिकेट में अब खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिए थूक या लार का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। सिर्फ पसीने का उपयोग किया जा सकता है।

ये बदलाव भी किया

ये बदलाव भी किया

इसके अलावा एमसीसी ने एक और बड़ा बदलाव किया है। अभी तक ऐसा है कि अगर बल्लेबाज आउट हो जाता है और उस समय नॉन-स्ट्राइक पर मौजूद बल्लेबाज क्रीज को पार कर जाता, तो नया बल्लेबाज नॉन-स्ट्राइक पर चला जाता था, लेकिन अब नए नियमों के मुताबिक अगर कोई बल्लेबाज आउट हो जाता है तो नए बल्लेबाज को स्ट्राइक देनी होगी। ओवर की समाप्ति को छोड़कर। केवल नया बल्लेबाज ही गेंद का सामना करेगा।

डेड बॉल नियम

साथ ही लाइव मैच के दौरान किसी व्यक्ति, पशु, पक्षी या किसी अन्य वस्तु के परेशान होने की स्थिति में, संबंधित रेफरी द्वारा गेंद को डेड बॉल घोषित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+