IPL 2024:14 करोड़ से भी ज्यादा महंगे बिकेंगे ये दो खिलाड़ी! नीलामी से पहले हो गई बड़ी भविष्यवाणी

IPL 2024 auction predictions: साल 2024 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में अब महज एक दिन रह गया है। मिनी ऑक्शन की तैयारी में सभी टीमें जुट गई है। दुबई में 19 दिसंबर को मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाना है। इस ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों की नजरे बनी होगी। ऐसे में कुछ खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात देखने को मिल सकती है।

अश्विन की भविष्यवाणी: भारतीय टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने ऑक्शन को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। अश्विन ने दो ऐसे खिलाड़ियों के नाम बताएं हैं जो इस मिनी ऑक्शन में 14 करोड़ से अधिक रुपये में खरीदे जा सकते हैं। यह दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का ऑक्शन में हमेशा से ही दबदबा रहा है।

IPL 2024 auction 1

सबसे महंगे होंगे ये दो धुरंधर: अश्विन के मुताबिक इस नीलामी में मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को 14 करोड़ से ज्यादा पैसे मिलने वाले हैं। इसके अलावा भारतीय क्रिकेटर शाहरुख खान को लेकर भी अश्विन ने भविष्यवाणी की है। अश्विन के मुताबिक शाहरुख खान को इस ऑक्शन में 10 से 14 करोड़ के बीच मिल सकता है। अश्विन ने और भी कई खिलाड़ियों को लेकर नीलामी की भविष्यवाणी कर दी है।

ट्रेविस हेड को मिलेंगे इतने पैसे: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को वर्ल्ड कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय खिलाड़ी और फैंस को सबसे बड़ा दर्द ऑस्ट्रेलियाई ताबड़तोड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने दिया था। ट्रेविस हेड ने ताबड़तोड़ शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी थी। ऐसे में ट्रेविस हेड को लेकर माना जा रहा है कि आईपीएल ऑक्शन में उन पर बड़ी बोली लगाई जा सकती है। लेकिन आर अश्विन का मानना कुछ और ही है।

ट्रेविस हेड को लेकर अश्विन ने चौंकाने वाली बात कही है। अश्विन के मुताबिक हेड पर दो से चार करोड़ रुपये की बोली लग सकती है। वहीं हर्षल पटेल को लेकर अश्विन ने कहा कि पटेल पर 7 से 10 करोड़ रुपये फ्रेंचाइजी लगा सकती है। दूसरी तरफ भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को इस ऑक्शन में 4 से 7 करोड़ के बीच मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+