आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
रविचंद्रन अश्विन को विश्वकप की टीम में जगह नहीं मिली है, लेकिन जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया उसके बाद उन्होंने टीम मैनेजमेंट को जरूर दबाव में डाल दिया है। दरअसल विश्वकप के लिए भारतीय टीम में स्पिन गेंदबाज के तौर पर अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को जगह मिली है।
लेकिन अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद उनकी जगह पर वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह मिली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुंदर को अभी तक मौका नहीं मिला है, वहीं दूसरी तरफ अश्विन ने दूसरे वनडे मैच में 3 विकेट अपने नाम किए।

किसी भी टीम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन पहले नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने का नाम रविचंद्रन अश्विन हैं। अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में 144 विकेट अपने नाम किए हैं।
जबकि दूसरे पायदान पर अनिल कुंबले आते हैं, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 142 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं कपिल देव ने पाकिस्तान के खिलाफ 141 विकेट अपने नाम किए हैं, अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ 135 विकेट और कपिल देव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 132 विकेट अपने नाम किए हैं।
दरअसल इस बार विश्वकप का आयोजन भारत में हो रहा है, ऐसे में भारतीय पिचों पर रविचंद्रन अश्विन काफी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। अश्विन बेहतरीन स्पिन गेंदबाज के साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। हालांकि भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है, लेकिन टीम मैनेजमेंट अश्विन को जरूर बैकअप के तौर पर रखना चाहेगी।
एशिया कप में जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी आर अश्विन को लेकर कहा था कि वह उनके साथ संपर्क में रहते हैं। अब देखने वाली बात यह है कि क्या आर अश्विन की टीम में वापसी होती है या फिर उन्हें बैक अप खिलाड़ी के तौर पर स्टैंबाय पर रखा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications