वॉर्नर के सामने फिर आया बॉल टेम्परिंग का जिन्न, संन्यास की घोषणा के साथ दिया दिल जीतने वाला जवाब
David Warner: टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद डेविड वॉर्नर ने वनडे से भी संन्यास ले लिया। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा टेस्ट उनका अंतिम मुकाबला होगा। एक जनवरी को वॉर्नर ने प्रेस वार्ता में अपने एकदिवसीय संन्यास की घोषणा कर दी और उनके करियर का अंत हो गया।
इस बीच इस दौरान दक्षिण अफ्रीका में हुए बहुचर्चित बल टेम्परिंग मामले को लेकर भी सवाल आना ही था। वॉर्नर ने इस सवाल को लेकर जवाब भी दिया। बॉल टेम्परिंग वाले मामले को लेकर वॉर्नर ने कहा कि वह उस मामले से बड़े सम्मान के साथ अब आगे बढ़ गए हैं।

वॉर्नर ने कहा कि मैं जानता था कि यह सवाल भी आना ही है। मैं इस मामले से आगे बढ़ गया हूं। मुझे अपने करियर को लेकर किसी भी तरह का कोई पछतावा नहीं है। वॉर्नर ने कहा कि (टेम्परिंग बैन से) एक साल बाद आकर मैंने अपनी टीम के लिए जुनून और प्रतिबद्धता के साथ सब कुछ किया है।
उन्होंने बैन के दौरान बिताये एक साल को लेकर भी बयान दिया। वॉर्नर ने कहा कि उनकी पत्नी कैंडिस और करीबी लोगों से मिले सपोर्ट को लेकर सोचने का समय मिला। मुझे अपने खेल और जीवन को फिर से जीवित करने का भी समय उस दौरान मिला।
वॉर्नर ने आगे कहा कि उस घटना के बाद मैं वापस आया तो कुछ प्रिस्ट (पुजारी) मुझे मिले और उन्होंने मुझे एक कार्ड दिया। इसके बाद हम सुन्गापुर छुट्टियों के लिए चले गए। वहां एक चर्च सम्मेलन में गया। मैंने अपनी पत्नी कैंडिस से कहा कि कोई है साफ़ तौर पर हमारे ऊपर नज़र रख रहा है। वॉर्नर का इशारा भगवान की तरफ था।
अब डेविड वॉर्नर अपने घरेलू मैदान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अंतिम टेस्ट खेलकर बूट टांग देंगे। वह फिर से खेलते हुए नहीं दिखेंगे। मैदान पर उनकी मस्ती और मुस्कान भी देखने को नहीं मिलेगी। एक बेहतरीन क्रिकेटर के करियर का अंत हो जाएगा और फिर कोई उनकी जगह खेलने के लिए आएगा।












Click it and Unblock the Notifications