IPL 2025 के बीच PBKS ने किया बड़ा बदलाव, ग्लेन मैक्सवेल की जगह Babar Azam के PSL साथी को किया साइन

IPL 2025 के बीच पंजाब किंग्स (PBKS) को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल टूर्नामेंट से बाहर हो गए। लेकिन टीम ने तुरंत फैसला लेते हुए एक नया चेहरा साइन किया है। PSL में बाबर आजम के साथी रह चुके ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिश ओवेन (Mitch Owen) अब पंजाब की ओर से खेलते नजर आएंगे।

पंजाब किंग्स (PBKS) के स्टार ऑलराउंडर मैक्सवेल इस सप्ताह की शुरुआत में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल 2025 के शेष मैचों से बाहर हो गए थे। पंजाब ने ओवेन को 3 करोड़ रुपये में साइन किया है।

Glenn Maxwell

इससे पहले ओवेन बिग बैश लीग (BBL) 2024-25 के लीडिंग रन-स्कोरर थे, जिन्होंने 200 से अधिक की स्ट्राइक-रेट से 452 रन बनाए और होबार्ट हरिकेंस को अपना पहला खिताब जीतने में मदद की।

कौन हैं मिश ओवेन?
ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया से ताल्लुक रखने वाले मिश ओवेन एक उभरते हुए ऑलराउंडर हैं। उन्होंने अब तक 34 टी20 मैचों में 646 रन बनाए हैं, जिनमें दो शतक भी शामिल हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 108 रन है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के नाम 10 टी20 विकेट भी हैं।'

PSL में बाबर आजम के साथ खेल चुके हैं ओवेन
मिश ओवेन अभी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में पेशावर ज़ल्मी की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने PSL में अब तक 200 रन बनाए हैं और दो विकेट भी लिए हैं। ओवेन को टीम में नीचे बल्लेबाजी करनी पड़ी क्योंकि टॉप ऑर्डर में कप्तान बाबर आज़म लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

42 गेंदों पर 11 छक्कों की मदद से 108 रन
मिश ओवेन ने साल की शुरुआत में बिग बैश लीग (BBL) में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने सीजन में दो शानदार शतक जमाए, जिसमें एक पारी सिडनी थंडर के खिलाफ़ 64 गेंदों पर नाबाद 101 रन की थी।

असली कमाल उन्होंने फाइनल में एक बार फिर उसी टीम यानी सिडनी थंडर के खिलाफ़ किया। इस बार ओवेन ने 42 गेंदों पर 11 छक्कों की मदद से 108 रन ठोक दिए और अपनी टीम के लिए जीत की कहानी लिख दी।

गौर करने वाली बात ये है कि पिछले साल की आईपीएल मेगा ऑक्शन में मिश ओवेन को कोई भी फ्रेंचाइज़ी खरीदने को तैयार नहीं थी। लेकिन अब, पंजाब किंग्स ने उन्हें ग्लेन मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है, और उनके पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+