PSL 2026 Auction: नीलामी में इन खिलाड़ियों पर बरसे करोड़ों रुपये, किसे मिला कितना पैसा? चेक करें पूरी लिस्ट
PSL 2026 auction, Highlights: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के इतिहास में पहली बार आयोजित हुई खिलाड़ियों की नीलामी (Auction) ने कई अनकही कहानियों और चौंकाने वाले आंकड़ों को जन्म दिया है। जहां एक तरफ अनुभवी नसीम शाह और फहीम अशरफ ने अपनी कीमत से सबको हैरान किया। वहीं युवा सितारों की तुलना सरहद पार भारतीय लीग (IPL) के खिलाड़ियों से होने लगी है।
समीर मिन्हास को मिले कितने पैसे (PSL 2026 auction, Highlights)
इस नीलामी में सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तान अंडर-19 के स्टार समीर मिन्हास की रही। पहली बार पीएसएल नीलामी का हिस्सा बने समीर को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 1.9 करोड़ PKR (लगभग 60 लाख भारतीय रुपये) में अपने साथ जोड़ा। क्रिकेट जगत में समीर की तुलना अक्सर भारतीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी से की जाती है। हालांकि, बाजार मूल्य के लिहाज से वैभव अब भी काफी आगे हैं।

नसीम शाह बने सबसे महंगे खिलाड़ी
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले वैभव को एक सीजन के 1.10 करोड़ भारतीय रुपये मिलते हैं, जो समीर मिन्हास को मिली रकम से लगभग दोगुना है। नीलामी में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे। उन्हें रावलपिंडी की टीम ने 8.65 करोड़ PKR में खरीदा। उनके ठीक पीछे इस्लामाबाद यूनाइटेड के फहीम अशरफ रहे, जिन पर 8.5 करोड़ PKR की बोली लगी।
इन खिलाड़ियों पर नहीं लगी बोली
विदेशी खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (8.05 करोड़ PKR) और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वॉर्नर (7.90 करोड़ PKR) को क्रमशः रावलपिंडी और कराची किंग्स ने बड़ी कीमत देकर अपना बनाया। नीलामी में कई दिग्गजों को खरीदार नहीं मिले, जो काफी चौंकाने वाला रहा। ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और इंग्लैंड के जेसन रॉय जैसे बड़े नाम इस बार 'अनसोल्ड' रहे।
| क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | राशि | टीम / शहर |
|---|---|---|---|
| 1 | खुर्रम शहज़ाद | 2.7 करोड़ | पेशावर |
| 2 | उबैद शाह | 2.7 करोड़ | लाहौर |
| 3 | जहांदाद खान | 2.50 करोड़ | क्वेटा |
| 4 | मुहम्मद हारिस | 2.2 करोड़ | पेशावर |
| 5 | मोहम्मद अली | 2.15 करोड़ | हैदराबाद |
| 6 | मैक्स ब्रायंट | 1.95 करोड़ | इस्लामाबाद |
| 7 | आमिर जमाल | 1.90 करोड़ | पेशावर |
| 8 | फैसल अकरम | 1.25 करोड़ | क्वेटा |
| 9 | मेहरान मुमताज़ | 1.20 करोड़ | इस्लामाबाद |
| 10 | अराफात मिन्हास | 1.10 करोड़ | क्वेटा |
| 11 | हसीबुल्लाह | 1.1 करोड़ | लाहौर |
| 12 | जहांजैब सुल्तान | 60 लाख | सियालकोट |
| 13 | नसीम शाह | 8.65 करोड़ | रावलपिंडी |
| 14 | फहीम अशरफ | 8.5 करोड़ | इस्लामाबाद |
| 15 | डैरिल मिशेल | 8.05 करोड़ | रावलपिंडी |
| 16 | फखर जमान | 7.95 करोड़ | लाहौर |
| 17 | डेविड वॉर्नर | 7.90 करोड़ | कराची |
| 18 | हारिस रऊफ | 7.60 करोड़ | लाहौर |
| 19 | ख्वाजा नफाय | 6.5 करोड़ | क्वेटा |
| 20 | सलमान अली आगा | 5.85 करोड़ | कराची |
| 21 | साहिबज़ादा फरहान | 5.70 करोड़ | सियालकोट |
| 22 | राइली रुसो | 5.55 करोड़ | क्वेटा |
| 23 | मोहम्मद आमिर | 5.4 करोड़ | रावलपिंडी |
| 24 | आज़म खान | 3.25 करोड़ | कराची |
| 25 | कुसल परेरा | 3.1 करोड़ | हैदराबाद |
| 26 | रिशाद हुसैन | 3.0 करोड़ | रावलपिंडी |
| 27 | उसामा मीर | 3.50 करोड़ | लाहौर |
IND vs NAM: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कल, इतने बजे होगा शुरू, ऐसे देख सकेंगे LIVE












Click it and Unblock the Notifications