IND vs NAM: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कल, इतने बजे होगा शुरू, ऐसे देख सकेंगे LIVE
IND vs NAM Live Streaming T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए में गुरुवार यानी 12 फरवरी को भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भारत का सामना नामीबिया से होगा। अमेरिका (USA) के खिलाफ अपने पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद दुनिया की नंबर-1 टी-20 टीम इंडिया इस मुकाबले के जरिए अपनी कमियों को सुधारने और लय हासिल करने की कोशिश करेगी।
पहले मैच में मिली थी मुश्किल जीत (IND vs NAM Live Streaming T20 World Cup 2026)
7 फरवरी को मुंबई में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने अमेरिका के खिलाफ संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की थी। एक समय भारत 77 रनों पर 6 विकेट गंवाकर मुश्किल में था, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रनों की पारी ने टीम को उबारा। इस मैच में टॉप ऑर्डर की विफलता टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय रही है। नामीबिया के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की कोशिश होगी कि वे पावरप्ले का बेहतर फायदा उठाएं और बड़ा स्कोर खड़ा करें।

नामीबिया की शुरुआत निराशाजनक
दूसरी ओर गेरहार्ड इरास्मस की कप्तानी वाली नामीबिया की शुरुआत निराशाजनक रही है। मंगलवार को नीदरलैंड के खिलाफ मैच में 156/8 का स्कोर बनाने के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। डच टीम ने दो ओवर शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। नामीबिया के लिए भारत जैसी दिग्गज टीम के सामने टिकना एक बड़ी चुनौती होगी, और इसके लिए उन्हें अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग में काफी सुधार करना होगा।
अभिषेक शर्मा को मिली अस्पताल से छुट्टी
इस मैच से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि, गंभीर संक्रमण और वजन घटने के कारण उनका खेलना संदिग्ध है। ऐसे में संजू सैमसन के साथ ईशान किशन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर भी सकारात्मक अपडेट दिया है, जिससे गेंदबाजी विभाग को और मजबूती मिल सकती है।
ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
गुरुवार 12 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे मुकाबले की शुरुआत होगी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस शाम 6:30 बजे किया जाएगा। टीवी पर मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। जबकि जियोस्टार (JioStar) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
दोनों टीमों के स्क्वॉड:
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, रूबेन ट्रंपलमैन, जेजे स्मिट, जान फ्रिलिंक, लॉरेन स्टीकम्प, मालन क्रूगर, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हिंगो।












Click it and Unblock the Notifications