अगले साल IPL और PSL का आयोजन एक साथ होगा, जानिए PCB ने BCCI से टकराने का फैसला क्यों लिया
हर साल भारत के आईपीएल और पाकिस्तान के पीएसएल का शेड्यूल अलग होता है। इस साल भी ऐसा ही हुआ है लेकिन अगली बार ऐसा नहीं होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसे सुनकर हैरानी हो सकती है। आईपीएल और पीएसएल में टकराव हो सकता है।
पाकिस्तान सुपर लीग के लिए अस्थायी विंडो देखी गई है। यह आईपीएल के साथ क्लेश करने वाली है। अगले वर्ष पीएसएल का आयोजन 7 अप्रैल से हो सकता है। लीग का समापन 20 मई को हो सकता है। खास बात तो यह है कि इस दौरान भारत में आईपीएल होगा।

आईपीएल का अयोजन भी अप्रैल और मई में होना है। इस बार आईपीएल का आगाज 22 मार्च से हुआ था। तब तक पाकिस्तान सुपर लीग का समापन हो गया था। पीसीबी का यह फैसला किसी ख़ास कारण से लिया गया है। अगले वर्ष पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन भी करेगा।
फरवरी और मार्च के महीने में चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। इस दौरान पीएसएल का आयोजन होना संभव नहीं है। इस वजह से पीसीबी ने अपनी लीग को आगे खिसकाने का निर्णय लेते हुए अप्रैल में आयोजित कराने का फैसला लिया है। हालांकि इसकी स्थायी डेट्स अभी नहीं आई हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस सम्बन्ध में शनिवार को ही पीएसएल के छह टीम मालिकों के साथ बैठक करते हुए पीएसएल की विंडो को लेकर फैसला लिया है। पीसीबी ने एक बयान में इसकी पुष्टि भी कर दी है। यह भी फैसला हुआ कि कराची, मुल्तान, रावलपिंडी, लाहौर मैचों मी मेजबानी करेंगे और हर टीम अपने घरेलू मैदान पर कम से कम पांच मैच खेलेगी। पीसीबी नए स्थलों की तलाश में भी है।
ऐसा पहली बार होगा कि आईपीएल और पीएसएल की तारीखों में टकराव होगा। इससे विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता पर भी असर पड़ेगा। भारत में ज्यादा पैसे मिलने के कारण पाकिस्तान में शायद स्टार विदेशी खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आएँगे।












Click it and Unblock the Notifications