PSL 2025 Live Streaming: कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के बीच कांटे की टक्कर, यहां देख सकेंगे मैच लाइव

PSL 2025 Live Streaming Karachi Kings Vs Lahore Qalandars: 15 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के छठे मैच में लाहौर कलंदर्स औरj कराची किंग्स आपस में भिड़ने वाली है। कराची किंग्स फिलहाल एक जीत और 0.507 के शानदार एनआरआर के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है। मुल्तान सुल्तान के खिलाफ 235 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने के बाद टीम के खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।

कराची किंग्स ने जीता था पिछला मैच (PSL 2025 Live Streaming)

जेम्स विंस के 43 गेंदों पर 101 रनों की तूफानी पारी और खुशदिल शाह के 37 गेंदों पर 60 रनों की पारी की बदौलत कराची किंग्स ने मुल्तान सुल्तान के खिलाफ एक हाई स्कोरिंग मुकाबले को अपने नाम किया। वहीं लाहौर कलंदर्स एक जीत और एक हार के साथ शीर्ष पर है, जिसका नेट रन रेट 1.437 है। अपने पिछले मैच में उन्होंने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 79 रनों से हराया था।

PSL 1

कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स PSL 2025 मैच शेड्यूल, तारीख और समय

कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के बीच PSL 2025 मंगलवार, 15 अप्रैल को नेशनल बैंक स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा।

भारत में KAR बनाम LAH लाइव स्ट्रीमिंग चैनल

कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के बीच PSL 2025 मैच भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के ज़रिए प्रसारित किया जाएगा।

KAR बनाम LAH PSL 2025 क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग OTT

कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स PSL 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

KAR बनाम LAH टॉस का समय

कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स PSL 2025 के लिए टॉस भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे होगा।

कराची किंग्स पीएसएल 2025 टीम: डेविड वार्नर (कप्तान), इरफान खान नियाजी, जेम्स विंस, केन विलियमसन, मोहम्मद रियाजुल्लाह, उमर यूसुफ, शान मसूद, आमिर जमाल, अराफात मिन्हास, खुसदिल शाह, मोहम्मद नबी, बेन मैकडरमोट, लिटन दास, साद बेग, टिम सीफर्ट, अब्बास अफरीदी, एडम मिल्ने, फवाद अली, हसन अली, मीर हमजा, मिर्जा मामून, जाहिद महमूद।

लाहौर कलंदर्स पीएसएल 2025 टीम: अब्दुल्ला शफीक, आसिफ अली, फखर जमान, मुहम्मद नईम, आसिफ अफरीदी, डेरिल मिशेल, डेविड विसे, जहांदाद खान, रिशान हुसैन, सिकंदर रजा, टॉम कुरेन, कुसल परेरा, मुहम्मद अखलाक, सैम बिलिंग्स, हारिस रऊफ, मोहम्मद अजब, मोमिन कमर, सलमान मिर्जा। शाहीन अफरीदी (कप्तान), जमान खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+