PSL 2024: आखिर कौन जीतेगा आज का मैच? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट, ऐसी होगी संभावित प्लेइंग 11

PSL 2024, Multan Sultans vs Quetta Gladiators: पाकिस्तान सुपर लीग के 30वें मैच में मंगलवार यानी कि 12 मार्च को कराची के नेशनल स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडियेटर्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। मुल्तान सुल्तांस का प्रदर्शन अब तक पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार रहा है। यही वजह है कि वह प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।

प्लेऑफ में मुल्तान सुल्तांस

मुल्तान सुल्तांस ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। दूसरी ओर क्वेटा ग्लैडियेटर्स ने आखिरी मैच में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ रोमांचक जीत के साथ अपनी प्लेऑफ़ में पहुंचने की संभावना को काफी हद तक बढ़ा दिया है। मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ जीत हासिल कर क्वेटा ग्लैडियेटर्स की कोशिश जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी।

PSL 2024

पिच से किसे मिलेगा फायदा

कराची के नेशनल स्टेडियम की सतह गेंदबाजों के लिए मददगार है, खासकर ऐसे गेंदबाज जो धीमी गति से गेंदबाजी करने में अच्छे हैं। दूसरी पारी में अपेक्षित ओस को ध्यान में रखते हुए, पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को सहायता प्रदान करती है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान रहा है। मौसम की बात करें तो मैच के दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान है।

ऐसा रहा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

मुल्तान सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडियेटर्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग में अब तक कुल 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं। क्वेटा ग्लैडियेटर्स के खिलाफ अब तक मुल्तान सुल्तांस का पलड़ा भारी रहा है। पिछले 12 मुकाबलों में से मुल्तान सुल्तांस ने 8 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि क्वेटा ग्लैडियेटर्स सिर्फ 4 मैच जीतने में कामय़ाब रही है।

मुल्तान सुल्तांस की प्लेइंग इलेवन

मुल्तान सुल्तांस: मोहम्मद रिज़वान (कप्तान), यासिर खान, जॉनसन चार्ल्स, उस्मान खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, तैय्यब ताहिर, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली।

क्वेटा ग्लैडियेटर्स की प्लेइंग इलेवन

क्वेटा ग्लैडियेटर्स: जेसन रॉय, सऊद शकील, ख्वाजा नफे, रिले रोसौव (सी), ओमेयर यूसुफ, लॉरी इवांस (डब्ल्यू), अकील होसेन, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद, सोहेल खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+