वसीम अकरम ने कराची किंग्स की हार के बाद दिखाए तेवर, शोएब मलिक के साथ बहस का वीडियो वायरल

पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मैच के बाद वसीम अकरम काफी निराश और गुस्से में थे।

Wasim Akram

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग में वसीम अकरम टीम डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। कराची को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने शुक्रवार को एक बड़े स्कोर के बाद भी हरा दिया। टीम की हार के बाद वसीम अकरम काफी नाराज दिखे। इससे पहले भी वह एक मैच के दौरान अपनी निराशा जता चुके हैं और उनका वीडियो भी वायरल हुआ था। इस बार उससे भी ज्यादा बढ़कर कुछ हुआ है। सीनियर खिलाड़ी शोएब मलिक के साथ वसीम अकरम की कहासुनी हो गई।

वसीम अकरम काफी गुस्से में दिखे

मुकाबले के बाद वसीम अकरम अपने हाथों से कुछ इशारे करते हुए शोएब मलिक से बात कर रहे हैं और गुस्से में भी नज़र आ रहे हैं। शोएब मलिक भी इस बातचीत के दौरान परेशान दिख रहे हैं। कॉमेंट्री बॉक्स से भी कहा जाता है कि अकरम की तरफ से क्या बातें हो रही होगी? इसके अलावा यह भी कहा कि लीजेंड खुश नहीं है।

एक अन्य मैच में भी ऐसी घटना हुई थी

इससे पहले भी एक अन्य मैच में कुछ दिनों पहले देखा गया था कि वसीम अकरम टीम के खराब प्रदर्शन को देखकर एक विज्ञापन बोर्ड को लात मारते हैं। उनका वह वीडियो भी काफी ज्यादा वायरल हो गया था। कराची किंग्स की टीम इस बार इस्लामाबाद के खिलाफ मैच में कराची किंग्स बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भी पराजित हो गई। कराची के कप्तान इमाद वसीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

बड़े स्कोर के बाद भी कराची की हार

पहले खेलते हुए कराची ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। कप्तान इमाद वसीम ने खुद धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 54 गेंदों में नाबाद 92 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जमाए। उनके अलावा इरफ़ान और रोसिंगटन ने 20-20 रनों का योगदान दिया। जवाबी पारी में खेलते हुए इस्लामाबाद ने अंतिम ओवर में 4 विकेट पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। आज़म खान ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 72 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+