PSL 2023: पाकिस्तानी पेसर हसन अली की बीवी की सुंदरता पर मर मिटी दुनिया लेकिन वो फिदा कोहली पर
PSL 2023: पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज हसन अली की वाइफ की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग उनकी सुंदरता की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

Hasan Ali Wife Samiya Arzoo: इस वक्त सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी पेसर हसन अली की पत्नी सामिया आरजू छाई हुई हैं, चारों ओर उन्हीं की सुंदरता के चर्चे हो रहे हैं। हसन अली की बेगम काफी हसीन हैं,इसमें कोई शक नहीं है लेकिन इस बार चर्चा उनकी हो PSL 2023 के एक मैच के कारण हो रही है। दरअसल एक मैच के दौरान न्यूजीलैंड के कॉमेंटेटर साइमन डूल भी उनकी सुंदरता के कायल हो गए। जिसकी वजह से इस वक्त सामिया सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल 9 मार्च को लाहौर और इस्लामाबाद मैच के दौरान सामिया दर्शक दीर्घा में मौजूद थीं और जैसे ही मैच के दौरान कैमरा सामिया की ओर घूमा, न्यूजीलैंड के क्रिकेट कॉमेंटेटर साइमन डूल के मुंह से निकला कि 'उन्होंने इसे जीत लिया है, मुझे भरोसा है कि उन्होंने कुछ दिल जीते हैं, यह शानदार है।' बस इसी वजह से सामिया सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गईं।

काफी हसीन हैं हसन अली की इंडियन बेगम
वैसे ये कोई पहली बार नहीं है कि सामिया अपनी सुंदरता की वजह से चर्चित हुई हैं। सोशल मीडिया पर वो अपनी ब्यूटी और स्टाइल की वजह से हमेशा लोगों के बीच सुर्खियां बनी रहती हैं। यहां आपको बता दें कि पाकिस्तानी के स्टार पेसर हसन की पत्नी दरअसल इंडियन ब्यूटी हैं। जी हां, सामिया आरजू भारत के हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिले की रहने वाली हैं और पेशे से इंजीनियर हैं। उन्होंने हरियाणा के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।

परिवार विभाजन के दौरान पाकिस्तान चला गया
दरअसल सामिया के परदादाजी के भाई का परिवार विभाजन के दौरान पाकिस्तान चला गया था। उनका पूरा परिवार वहीं रहता है और इसलिए सामिया के लिए पाकिस्तान नया नहीं है। हसन अली और सामिया की शादी दोनों के परिवारवालों की मर्जी से हुई है।

सामिया एक सभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखती हैं
सामिया एक सभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता का नाम लियाकत अली है, जो कि ब्लॉक डेवलेमेंट ऑफिसर पद से रिटायर हुए हैं और फरीदाबद में ही रहते हैं। क्रिकेट के प्रति लगाव और मोहब्बत सामिया को बचपन से ही था और शायद इसी वजह से वो हसन अली से शादी करने को राजी भी हुईं।
विराट कोहली पर फिदा हसन की बेगम
लेकिन आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट के जाने-माने चेहरे हसन अली की पत्नी के फेवरेट क्रिकेट खिलाड़ी वो नहीं हैं और ना ही कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी उनका मनपसंद है, बल्कि उनके फेवरेट क्रिकेटर तो भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं।

सामिया ने ही इंस्टाग्राम पर खोला था राज
इस बात का खुलासा खुद सामिया ने ही इंस्टाग्राम के एक टॉक सेशन के दौरान किया था। दरअसल उनसे पूछा गया था कि 'आपको कौन सा क्रिकेटर पसंद हैं', जिस पर हंसते हुए सामिया ने कहा था कि 'विराट कोहली'। सामिया ने इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद दुबई की एक कंपनी में फ्लाइट इंजीनियर थीं और यहीं पर उनकी मुलाकात हसन अली से हुई थी।
साल 2019 में दोनों ने निकाह कर लिया
दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया और साल 2019 में दोनों ने निकाह कर लिया। इस कपल को 6 अप्रैल 2021 को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई, जिसका नाम इन्होंने हेलेना हसन अली रखा है। हसन अली और सामिया फिलहाल दुबई में ही सेटल हैं। मालूम हो कि PSL 2023 में बीते मंगलवार को इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें इस्लामाबाद ने जीत हासिल की है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications