VIDEO: प्रीति जिंटा और प्रियांश आर्य ने बुजुर्ग फैन से मांगी माफी! छक्के से हुए थे चोटिल, अब चमक गई किस्मत?

Priyansh Arya Preity Zinta Video Call: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर गेंद और बल्ले की जंग सुर्खियां बटोरती है, लेकिन कभी-कभी मैदान के बाहर के होने वाले किस्से भी दिल जीत लेते हैं। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच पिछले दिनों हुए मैच के दौरान एक दुखद वाकया हुआ था। जब पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्य का एक गगनचुंबी छक्का स्टैंड्स में बैठे एक बुजुर्ग फैन के चेहरे पर जा लगा। अब उस फैन के जख्मों पर पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा और खुद प्रियांश आर्य ने मुस्कान का मरहम लगाया है।

प्रीति जिंटा और प्रियांश ने बुजुर्ग फैन से मांगी माफी (Priyansh Arya Preity Zinta Video Call)

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद प्रीति जिंटा और प्रियांश ने बुजुर्ग फैन से वीडियो कॉल पर लंबी बात की और उनका हौसला बढ़ाया। प्रीति ने उन्हें मजाक में हेलमेट पहनने की सलाह दी और धर्मशाला में होने वाले अगले मैच के लिए VIP न्योता भी दिया। मंगलवार को मुल्लनपुर में खेले गए मैच के दौरान प्रियांश आर्य ने एक करारा शॉट खेला, जो सीधा स्टैंड्स में बैठे बुजुर्ग फैन कृष्णचंद के चेहरे पर जा लगा।

Priyansh Arya Preity Zinta 1

वायरल हो रहा वीडियो

गेंद लगते ही कृष्णचंद का चेहरा लहूलुहान हो गया और वे बुरी तरह जख्मी हो गए। आसपास मौजूद फैंस ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह है कि अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रीति जिंटा और प्रियांश आर्य वीडियो कॉल के जरिए कृष्णचंद का हालचाल जानते नजर आ रहे हैं।

प्रियांश ने बुजुर्ग फैन से कही दिल की बात

प्रियांश ने बुजुर्ग फैन से कहा कि आपका खून निकलता हुआ वीडियो देखकर मैं बहुत तनाव में आ गया था। इस पर प्रीति जिंटा ने भी अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मुझे भी बहुत टेंशन हो रही थी। कृष्णचंद ने मुस्कराते हुए जवाब दिया कि आप लोगों की दुआओं से बच गया हूं जी। बातचीत के दौरान प्रीति जिंटा ने माहौल को हल्का करने के लिए मजाक में कहा कि अगली बार जब आप मैच देखने आएंगे, तो हम आपको हेलमेट पहना देंगे, ताकि आप पूरी तरह सुरक्षित रहें।

इस पर कृष्णचंद ने भी हंसते हुए कहा कि उनकी आंखें बच गईं क्योंकि गेंद आंख के ठीक ऊपर हड्डी पर लगी थी। पंजाब किंग्स मैनेजमेंट ने इस फैन के प्रति सम्मान दिखाते हुए उन्हें धर्मशाला में होने वाले पंजाब के आगामी मैच के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया है। प्रियांश ने वादा किया कि अगर वे धर्मशाला नहीं आ पाए तो वे खुद चंडीगढ़ जाकर उनसे मुलाकात करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+