IND vs SA: वनडे टीम में जगह ना मिलने के बाद मायूस हुए पृथ्वी शॉ, इंस्टा स्टोरी शेयर कर लिखा..

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर: रविवार को बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया। टीम की कमान शिखर धवन को सौंपी गई, जबकि श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान नियुक्त किया गया। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में रनों की बारिश करने वाले युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार को टीम में पहली बार मौका, लेकिन पृथ्वी शॉ के हाथों एक बार फिर से केवल निराशा ही लगी।

Recommended Video

    IND vs SA: ODI सीरीज के लिए Team India का ऐलान, कई खिलाड़ियों की वापसी | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    नहीं मिला मौका

    नहीं मिला मौका

    पृथ्वी शॉ पिछले काफी समय से घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। सा. अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम में उनके चुने जाने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने फिर से उनको नजरअंदाज किया। टीम में चयन ना होने के बाद पहली बार शॉ का कोई रिएक्शन सामने आया है। युवा ओपनर ने इंस्टा पर भावुक पोस्ट किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "किसी के शब्दों पर नहीं, उनके कर्मों पर भरोसा करो, क्योंकि कर्म ही साबित करेंगे कि उनके शब्दों का कोई अर्थ नहीं था।''

    कैसा रहा प्रदर्शन

    कैसा रहा प्रदर्शन

    22 वर्षीय पृथ्वी शॉ मौजूदा समय में कमाल की फॉर्म में हैं। दिलीप ट्रॉफी में शॉ सबसे रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी थे। 2 मैचों में उन्होंने 105 की लाजवाब औसत के साथ कुल 315 रन बनाए थे। 3 पारियों में उनके बल्ले से दो शतक और एक अर्धशतक देखने को मिला था। रणजी ट्रॉफी 2022 में भी पृथ्वी ने 6 मैचों में 35.50 की बढ़िया औसत से 355 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक देखने को मिले थे।

    भारत के लिए खेले 6 वनडे

    भारत के लिए खेले 6 वनडे

    शॉ ने फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। अभी तक खेले 6 एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 31.50 की औसत से कुल 189 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 49 रन रहा। पिछले साल श्रीलंका दौरे के बाद उन्हें टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया था और उसके बाद से वह वापसी नहीं कर पाए। हालांकि, मौजूदा फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ता उन्हें कमबैक का एक और अवसर दे सकते हैं।

    वनडे सीरीज का शेड्यूल

    वनडे सीरीज का शेड्यूल

    • पहला वनडे - 6 अक्टूबर, लखनऊ (एकाना स्टेडियम)
    • दूसरा वनडे - 9 अक्टूबर, रांची (JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम)
    • तीसरा वनडे - 11 अक्टूबर, दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)
    दोनों टीमें

    दोनों टीमें

    भारत - शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव , रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मो. सिराज, दीपक चाहरी।

    साउथ अफ्रीका - टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, जेनमैन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो शा रबाडा, तबरेज।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+