537 दिनों बाद की वापसी का अहसास, पृथ्वी शॉ ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया, अब मौका गंवाना नहीं चाहेंगे
भारतीय टीम में इतने टाइम बाद पृथ्वी शॉ की वापसी हुई है। वे मिले मौके को पूरी तरह से भुनाने चाहेंगे। उन्होंने लंबे वनवास की समाप्ति के बाद कुछ ऐसी प्रतिक्रिया दी है।

पृथ्वी शॉ द्वारा खेली गई 379 रनों की पारी के बाद ये लगभग तय था अब भारतीय क्रिकेट के दरवाजे बस खुलने ही वाले हैं। और वह हुआ भी जब उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए बुलाया गया है जो इस महीने के अंत में रांची में शुरू होगी। यह लंबे समय से वनवास जैसा था क्योंकि पहले टेस्ट में शतक लगाने के बाद पृथ्वी शॉ को तो सचिन और सहवाग की कैटेगरी का खिलाड़ी माना गया था लेकिन यह युवा सफलता को आगे जारी नहीं रख सका। शॉ ने 2018 में भारत के लिए डेब्यू किया था और वह आखिरी बार 2021 में श्रीलंका के दौरे के लिए भारत के लिए खेले थे।

भारतीय टीम से अब बाहर नहीं जाना चाहेंगे
कुल मिलाकर 537 दिनों के बाद, पृथ्वी शॉ भारतीय टीम से अब बाहर नहीं जाना चाहेंगे। वह घरेलू सर्किट में शानदार फॉर्म में हैं और हाल ही में उन्होंने रणजी ट्रॉफी मैच में रनों का जो पहाड़ खड़ा किया उसके लिए टी20 में उनको आजमाकर देखा जा सकता है। खैर अब कंपटीशन बहुत बड़ा है और फिर से शॉ को टीम सेटअप का अभिन्न हिस्सा बनने के लिए बहुत सारा काम अभी करना होगा। लेकिन ये वक्त फिलहाल बड़े जश्न का है और शुक्रवार देर रात बड़ी घोषणा के बाद, शॉ ने इंस्टाग्राम पोस्ट की स्टोरी में फोटो की सीरीज शेयर करके इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

सूर्यकुमार की तरह खेल का रुख बदलने का दम रखते हैं
शॉ ने अब तक छह वनडे और पांच टेस्ट खेले हैं। शॉ ने टीम से बाहर होकर घरेलू क्रिकेट में कुछ ऐसी परफॉर्मेंस भी दी जिसने चयनकर्ताओं की सोच पर सवालिया निशान खड़े कर दिए। 2022 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में, वह आठ मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक के साथ 363 रनों के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। पिछले हफ्ते तो हद हो गई जब उन्होंने असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में 383 गेंदों में 379 रन बनाए थे। शॉ ऐसे खिलाड़ी जो सूर्यकुमार यादव की तरह भारतीय क्रिकेट के खेलने का अंदाज बदल सकते हैं लेकिन उनको स्काई जैसी मैच्योरिटी भी अभी हासिल करनी होगी।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर किए
भारतीय टीम में वापसी के बाद पृथ्वी शॉ ने जो प्रतिक्रिया दी उसको आप फोटो में देख सकते हैं। उनको लोगों ने बधाईयां दी हैं जिसको शॉ ने शेयर किया है। खास बात ये है कि अगस्त 2022 में टी20 में आखिरी बार खेलने के बाद कुलदीप यादव की भी टीम में वापसी हुई। वह युजवेंद्र चहल के साथ कलाई के स्पिनरों में से एक होंगे। लेकिन चोट से उभर रहे संजू सैमसन ने फिर से मौका मिस कर दिया है जबकि पंत की गैर मौजूदगी में उनके पास जगह पक्की करने का अवसर था। संजू चोट से उभर रही हैं। सैमसन कई खिलाड़ियों से सीनियर हैं और टी20 में अब रोहित, कोहली जैसे सीनियरों को नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में ये मौका बढ़िया तो था लेकिन मिस हो गया। दूसरी ओर, बीसीसीआई ने अभी तक सैमसन की फिटनेस पर अपडेट नहीं दिया है, लेकिन उनकी जगह जितेश शर्मा को लिया गया है, जो ईशान किशन के साथ विकेटकीपिंग विकल्पों में से एक होंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications